एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के रायसेन 1800 करोड़ रुपये की सौगात, रोजगार और विकास की नई राह

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन में 1800 करोड़ रुपये की BEML रेल हब इकाई का शिलान्यास हुआ. इसमें 5000 से अधिक रोजगार, आधुनिक कोच निर्माण व मेक इन इंडिया का लक्ष्य शामिल है.

मध्य प्रदेश के रायसेन को रविवार (10 अगस्त) को करोड़ों की सौगात मिली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच उमरिया में आधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए ब्रह्मा परियोजना का शिलान्यास किया.

मध्य प्रदेश के जिला रायसेन में 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली BEML रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम में

- प्रेसिडेंट एंड सीएमडी बीईएमएल श्री शांतनु राय ने कहा कि बीईएमएल ने 61 साल से देश को रेल, खनन एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है.

- साल 1964 से बीईएमएल की शुरुआत हुई. यह कंपनी रक्षा, रेल और खनन क्षेत्र में कार्य़ करती है. बेंगलुरु में मेट्रो रेल कोच ईकाई स्थापित है. 

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रक्षा और रेल क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं. 

- बेंगलुरु के बाद बीईएमएल का उमरिया में दूसरा रेलवे कोट रोलिंग स्टॉक यूनिट है. 

- कोशिश है कि 18 महीने में यहां से पहला स्टॉक रोल आउट करें. 

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने काफी प्रगति की - अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेलवे ने काफी प्रगति की है. 

- पिछले 11 साल में 35 हजार किलोमीटर पटरियां बिछाई गई. 

- 51 हजार किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया. नई ट्रेनें शुरू की गई. 

- 40 हजार से अधिक कोच को लाइट वेट कोच से अपग्रेड किया गया है. 

- आज विकास की इस कड़ी में एक नया मोती जुड़ेगा.

- यह पीएम के स्वदेशी के संकल्प का नया उदाहरण है. 

- मध्य प्रदेश रेलवे की मैन्यूफ्रैक्चरिंग और एक्सपोर्टिंग का केंद्र बनेगा. 

- इस फैक्ट्री से 5000 से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे. 

- पीएम का संकल्प है मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड.

ब्रह्मा परियोजना पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच उमरिया में आधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए ब्रह्मा परियोजना का शिलान्यास किया.     

- ब्रह्मा परियोजना पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया. 

- 148 एकड़ में बनने वाली बीईएमएल की यह ईकाई हाईवे, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget