एक्सप्लोरर

एमपी के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कल से फिर होगी झमाझम बारिश

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है. प्रदेश के कई जिलों में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश के संकेत दिए हैं.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस सीजन झमाझम बारिश हुई है, फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से एक बार फिर स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा और बारिश का दौर शुरू होगा. बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक की वजह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. 

आज सोमवार (23 सितंबर) को सुबह 9 बजे ही अधिकतम पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया है. घरों में एक बार फिर से एसी- कूलर चलने लगे हैं. गर्मी की वजह से सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी. 

38 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
बता दें, इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही अच्छी बारिश का दौर शुरू हो गया था. अब तक प्रदेश के 38 जिलों में पूरे सीजन के बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि प्रदेश के अधिकांश डैम लबालब हो चुके हैं. कुछ ही डैम ऐसे हैं जो थोड़े बहुत खाली रह गए हों.

इस बार मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश मंडला में 57.25 इंच दर्ज की गई है, जबकि सिवनी में 54.21 इंच, श्योपुर में 51.98  इंच, निवाड़ी में 50.76  इंच, सागर में 50.48  इंच, सीधी में 49.96  इंच, राजगढ़ में 48.69  इंच, डिंडौरी में 48.43  इंच, रायसेन में 48.01  इंच और छिंदवाड़ा में 47.94 इंच बारिश रिकार्ड की गई है. 

दो दिन बाद बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 2 दिन बाद बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 25 से 26 सितंबर तक बारिश होगी. इस दौरान सागर, रायसेन, मंडला, सिवनी, बालाघाट, धार, बड़वानी, खरगोन और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है.

इसके अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, दमोह, छतरपुर टीकमगढ़, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा सहित प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. 

आज भी जारी रहेगी गर्मी की मार
प्रदेश में आज सोमवार (23 सितंबर) को भी कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान तेज धूप भी खिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, मैहर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, सीहोर सहित अन्य जिलों में चिलचिलाती धूप के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: MP: स्कूलों से आपराधिक प्रवृत्ति के स्टाफ की होगी छुट्टी, अब पुलिस करेगी वेरिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget