एक्सप्लोरर

MP: स्कूलों से आपराधिक प्रवृत्ति के स्टाफ की होगी छुट्टी, अब पुलिस करेगी वेरिफिकेशन

MP News: मध्य प्रदेश में हालिया दिनों छात्र-छात्राओं के साथ यौन शोषण के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है. भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष आदेश जारी किया है.

MP News Today: राजधानी भोपाल में बीते 10 दिनों से छात्र-छात्राओं के साथ हो रही गंदी हरकत को देखते हुए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने अशासकीय शाला, मदरसा के प्राचार्य प्रभारियों को निर्देशित किया है. 

इसके तहत सभी स्कूलों के शिक्षकों, प्राचार्य, स्टॉफ, वार्ड ब्वॉय, बस कंडक्टर, ड्राइवर, चौकीदार, वॉर्डन समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में अगर कोई आपराधिक प्रवृत्ति का है तो उसे तुरंत स्कूलों से बाहर निकाल दिया जाएगा. 

स्कूल स्टाफ के वेरिफिकेशन के निर्देश
जिला परियोजना समन्वयक जिला केन्द्र भोपाल के जरिये जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिवेश में मासूम बच्चों के साथ जो निंदनीय घटनाएं हो रही हैं, उनको देखते हुए ये आवश्यक हो गया है कि आप अपने विद्यालय में यह सुनिश्चित करें कि यहां काम करने वाले सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का चारित्रिक पुलिस वेरिफिकेशन किया गया हो. 

इस आदेश में कहा गया है कि अगर कोई स्टाफ में शिक्षक, गेम्स टीचर, केयर टेकर कंप्यूटर आपरेटर आदि गैर शैक्षणिक स्टाफ और गार्ड, सफाई कर्मी, माली, बस ड्राइवर, कंडेक्टर, क्लीनर, विद्युतकर्मी समेत सभी का पुलिस वेरिफिकेशन चारित्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया गया गया है. 

अगर कोई बगैर सत्यापन के कार्यरत है तो तुरंत उसका वेरिफिकेश पुलिस में कराएं. किसी भी स्थिति में ऐसे किसी भी व्यक्ति को जिसका चारित्रिक रिकार्ड ठीक नहीं हो या आपराधिक प्रवृत्ति का कोई रिकार्ड रहा हो, उसे शाला के किसी कार्य में संलग्न न करें. 

10 दिन में तीन गंभीर घटना
- राजधानी भोपाल के निजी स्कूलों में 10 दिन में तीन गंभीर घटनाएं घटित हुई है. 13 सितंबर को जब एक बच्ची क्लास से महज 15 फीट की दूरी पर बने वॉशरूम गई, तो आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया. 

घटना के 5 दिन बाद जब मासूम की मां ने उसके प्रावइेट पार्ट पर जख्म देखा, तब इस मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

- भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में केजी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल वेन के चालक ने गलत हरकत की. बच्ची ने अपनी मां को बताया कि स्कूल वैन वाले अंकल दूसरे बच्चों को छोड़ने गए थे, तब किसी दूसरे अंकल ने गलत हरकत की. जिसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.  

- कटारा हिल्स में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल का है. यहां का एक शिक्षक कक्षा 10वीं के छात्र के साथ यौन शौषण करता रहा. शिक्षक सोशल मीडिया पर मैसेज कर छात्र को बुलाता था और कार में उसके साथ यौन शोषण करता था. 

उत्पीड़न से तंग आकर छात्र ने क्लास के सामने अपनी बात रखी. इसके बाद उसने घटना का जिक्र प्राचार्य किया और फिर मामला थाने जा पहुंचा. आरोपी शिक्षक, छात्र को फेल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण कर रहा था.

ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पसंद बुलडोजर संस्कृति, हमेशा मना किया', CM मोहन यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget