एक्सप्लोरर

MP Politics: किसकी सुनेंगे सीएम? मुख्यमंत्री शिवराज के दौरे से पहले अपनी-अपनी मांग को लेकर दो विधायक आमने-सामने

Ujjain: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले अपनी-अपनी मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने हैं.

MP Elections 2023: धार्मिक नगरी उज्जैन के महिदपुर और नागदा क्षेत्र के दो विधायक जिला बनाने की मांग को लेकर आमने-सामने हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 20 जुलाई को नागदा में कार्यक्रम है. इस दौरान बड़ी घोषणा की संभावना के चलते विधायकों ने भी अपनी मांग को तेज कर दिया है. उज्जैन जिले के नागदा विधानसभा सीट लंबे समय से कांग्रेस के पाले में जा रही है.

नागदा के लोग इस बात को लेकर वोट कर रहे हैं कि उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि नागदा को जिला बनाए ताकि उन्हें सुविधाएं मिल सके. कांग्रेस के विधायक दिलीप गुर्जर भी इसी मांग को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की सरकार में अड़े रहे है. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जाते-जाते नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर दी लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया.

क्या है दोनों विधायकों की मांग?

कांग्रेस के विधायक दिलीप गुर्जर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कई बार नागदा को जिला बनाने की मांग कर चुके हैं. 20 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागदा जा रहे हैं. इसके पहले एक बार फिर मांग को बुलंद कर दिया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागदा को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं.

हालांकि यह संभावना ही है. नागदा बनाने के साथ-साथ इसके सीमांकन को लेकर अब विवाद पनप गया है. महिदपुर के बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बहादुर सिंह चौहान ने महिदपुर को जिला बनाने की मांग उठा दी है. विधायक का कहना है कि महिदपुर की जनता भी लंबे समय से महिदपुर को जिला बनाने की मांग रही है. 

जिले के सीमांकन को लेकर चल रहा है विवाद

नागदा को जिला बनाना अभी इतनी आसान दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि इसके सीमांकन को लेकर विवाद पनप गया है. महिदपुर के लोग चाहते हैं कि महिदपुर तहसील उज्जैन से जुड़ी रहे जबकि नागदा को जिला बनाने के लिए खाचरोद के साथ-साथ महिदपुर, झार्डा और आलोट को इससे मिलाना बेहद जरूरी है. महिदपुर के स्थानीय निवासी अधिकारियों को ज्ञापन देकर महिदपुर को जिला बनाने या फिर महिदपुर तहसील को उज्जैन में रखने की मांग पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं.

महिदपुर से उज्जैन 45 और नागदा 24 किलोमीटर

यदि उज्जैन और महिदपुर के बीच की दूरी देखी जाए तो यह 45 किलोमीटर है जबकि नागदा 24 किलोमीटर के लगभग है. ऐसी स्थिति में यदि नागदा जिला बन जाता है तो महिदपुर के लोगों को 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा. हालांकि लोगों का यह भी तर्क है कि उज्जैन से आवागमन काफी सुलभ है. दूसरी तरफ महिदपुर की पूरी सीमा नागदा जिले से जुड़ी हुई है. 

इसे भी पढ़ें: Child in Borewell: अब विदिशा में बोरिंग के गड्ढे में गिरी ढाई साल की बच्ची, सकुशल निकालने की कोशिशें शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget