एक्सप्लोरर

MP Politics: 'महापुरुषों में भी भेदभाव कर रहे CM शिवराज', कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप

MP News: एमपी में आगामी विधानसभा को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. एमपी कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने महापुरुषों के साथ राजनीति को लेकर बीजेपी को चेताया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा 2023 के चुनाव करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज होनी शुरू हो गई. मध्य प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस लगातार एक्टिव दिखाई दे रही है. इसी बीच बयानबाजी को लेकर भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज (Abbas Hafeez) ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह (Arjun Singh) की प्रतिमा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी राजनीति कर रही है जो घोर निंदनीय और अमानवीय कृत्य है. 

कांग्रेस नेता ने ये आरोप लगाया

हफीज ने कहा कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के सुल्तालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया. कांग्रेस नेता हफीज का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की प्रतिमा के अनावरण का विरोध नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम पटवा की प्रतिमा जो काफी समय बाद बनी उनके अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सुल्तानपुर जा सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस को इस बात की आपत्ति है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा जो कि राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन से मात्र कुछ मीटर की दूरी पर स्थापित होने के बावजूद मुख्यमंत्री के पास इतना समय नहीं है कि वे उनकी प्रतिमा पर जा सके.  

बीजेपी को चेताया

कांग्रेस उपाध्यक्ष हफीज ने कहा कि प्रदेश का हर नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री अनेकों बार उसी रास्ते से निकलते हैं. इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महापुरुषों में भी भेदभाव कर रहे हैं. बीजेपी को यह भी समझना चाहिए कि सत्ता स्थाई नहीं होती सरकारें तो आती-जाती रहती है. महापुरुषों के साथ भेदभावपूर्ण और पक्षपात की राजनीति से बीजेपी को परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के साथ राजनीति से बीजेपी बाज आये, अन्यथा कांग्रेस सरकार आने पर उसे उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा.

Jabalpur News: 'मैं शक्ति से आठ गुना कर देता हूं रकम', ढोंगी बाबा ने झांसे में लेकर ठगे 10 लाख रुपये, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget