MP Politics: मध्य प्रदेश के मंत्री का एलान, 'अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए भोपाल से भेजेंगे चांदी की 17 ईंटें'
Patang Mahotsav : मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी पतंगबाजी में हाथ आजमाए. मंत्री ने पतंग उड़ाई व पेच भी कांटे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री की फोटो छपी पतंग आकर्षण का केन्द्र रही.

Bhopal News : मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishvas Kailash Sarang) ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला (Narela) से चांदी की 17 ईटें अयोध्या भेजेंगे. यह चांदी की ईंटें अयोध्या में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर में लगाई जाएंगी.
पतंग महोत्सव के दौरान मंत्री ने की घोषणा
बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. एकतापुरी दशहरा पर आयोजत पतंग महोत्सव के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने यह घोषणा की. पतंग महोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में चांदी की ईंटों की पूजा की जाएगी.
हर रामभक्त देगा योगदान
पतंग महोत्सव को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि उनके नरेला विधानसभा क्षेत्र से हर राम भक्त अयोध्या स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर में अपना सहयोग देगा. मंत्री ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश की तरह ही भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में रामभक्तों में जमकर उत्साह है. हर राम भक्त मंदिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए आतुर है.
मंत्री ने उड़ाई पतंग, कांटे पेच
पतंग महोतसव के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी पतंगबाजी में हाथ आजमाए. इस दौरान मंत्री विश्वास कैलास सारंग ने पतंग उड़ाई व पेच भी कांटे. पतंग महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो छपी पतंग खासे आकर्षण का केन्द्र रही. काय्रक्रम के दौरान मंत्री सारंग की ओर से नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में पतंग महोत्सव के साथ लड्डू और खिचड़ी का वितरण किया गया.




















