एक्सप्लोरर

New Year 2024: मध्य प्रदेश में नए साल पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने पब-बार मालिकों को दी ये हिदायतें

MP News: पुलिस ने बार और पब में 31 दिसंबर की रात को CCTV की संख्या बढ़ाने और कैमरे को चालू रखने का निर्देश दिया है. साथ ही पब में किसी भी नाबालिग को एंट्री न दी जाए यह भी सुनिश्चित करने को कहा है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 31 और 1 जनवरी की रात को पब और बार मालिकों को उनके प्रतिष्ठान 12 बजे बंद करने और 12.15 बजे तक पार्किंग स्थल खाली करने का निर्देश है. इसके बाद पब में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ये निर्देश डीसीपी (जोन-2) अभिषेक आनंद द्वारा पब, बार मालिकों, प्रबंधकों और उनके सुरक्षा अधिकारियों के लिए जारी किए गया है. पब मालिकों और उनके सुरक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया कि पार्टी के दौरान साउंड सिस्टम नियम के तहत बजे.

वहीं बैठक के दौरान पब मालिकों को नए साल के जश्न के आयोजन में नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया. पुलिस आधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया. नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं पर पुलिस कार्रवाई होगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना भी शामिल हो सकता है.

रात 11.30 बजे के बाद पब में नो एंट्री 
डीसीपी ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की. पब मालिकों को निर्देश दिया गया कि पब, बार रात 12 बजे तक बंद हो जाने चाहिए. वहीं रात 11.30 बजे के बाद पब में नो एंट्री होगी. रात 12.15 बजे तक पार्किंग स्थल खाली हो जाने चाहिए, आवाज की सीमा का भी पालन करना होगा. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किसी भी लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाए. पब मालिकों से 31 तारीख को अपने परिसर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेने को भी कहा गया है.

नाबालिगों को नहीं मिलेगी पब में एंट्री
इसके साथ ही परिसरों में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया कि कैमरे चालू हों. पब में किसी भी झगड़े या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. वहीं किसी भी नाबालिग को पब में प्रवेश न दिया जाए और यदि पुलिस कार्रवाई के दौरान परिसर में कोई नाबालिग पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जारी निर्देशों में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं के साथ पब में एंट्री न करे और इसके लिए पब में एंट्री करते समय लोगों की जांच की जानी चाहिए.

नशे में गाड़ी न चलाने का निर्देश
पब और बार मालिकों को पार्किंग स्थलों में लाइट सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है. पब में पुलिस अधिकारियों और पुलिस स्टेशनों के नंबर भी दिखाए जाएं, ताकि जरूरतमंद तुरंत पुलिस सहायता ले सकें. अधिकारियों ने पब मालिकों और प्रबंधकों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अपने बाउंसरों को प्रशिक्षित करने का भी निर्देश दिया है. वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत देने को भी कहा गया.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल पर आया ये अपडेट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget