एक्सप्लोरर

MP Patwari Scam: इंदौर में छात्रों ने किया कलेक्टर ऑफिस का घेराव, पटवारी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Indore News: इंदौर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि प्रशासन फर्जी जांच करके नकल करने वालों को टॉपर बना रहा है. ऐसे कई छात्र हैं, जिन्हें हिंदी लिखना नहीं आता, लेकिन उन्हें टॉपर बनाया गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर ( Indore) में कलेक्टर कार्यालय के बाहर छात्रों ने सोमवार (19 फरवरी) को तीन घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया. सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने पटवारी परीक्षा घोटाले (MP Patwari Recruitment Scam) की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए सड़क जाम की. इसके अलावा छात्रों ने एमपीएससी के दो हजार पदों पर भर्ती निकालने की मांग भी की है. इन मांगों को लेकर छात्रों ने भंवरकुआं से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च भी निकाला.

पटवारी परीक्षा घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और एमपीएससी के दो हजार पदों पर भर्ती निकालने की मांग को लेकर भोलाराम उस्ताद मार्ग से छात्र पैदल मार्च कर टावर चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. इंदौर कलेक्टर कार्यालय के बाहर तीन घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया गया. पूरी सड़क को सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने घेर रखा था. छात्रों के हाथों में तख्तियां और पोस्टर बैनर थे. छात्र जमकर नारेबाजी कर रहे थे और अपनी मांगों को मनवाने पर अड़े थे. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जहां वॉटर कैनन के अलावा लाठियां लेकर पुलिसकर्मी तैनात थे. छात्रों ने एडीएम से मिलने से भी इनकार कर दिया और उन्हें लौटा दिया. कल्याणी पांडेय इनके पास इनकी बात सुनने पहुंची थीं.

छात्रों ने लगाया ये आरोप
छात्रों का आरोप है कि प्रशासन फर्जी जांच करके नकल करने वालों को टॉपर बना रहा है. ऐसे कई छात्र हैं, जिन्हें हिंदी लिखना तक नहीं आता, लेकिन उन्हें टॉपर बनाया गया है. मामले में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के पदाधिकारी राधे जाट ने सरकार को चेतावनी दी और कहा कि आगामी दो दिनों बाद पूरे प्रदेश के छात्र नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में छात्र भूख हड़ताल करेंगे. छात्र इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात भी कर रहे हैं.

छात्रों का कहना है कि पटवारी के अलावा ग्रेड थ्री और जेल प्रहरी के एक्जाम में भी भारी धांधलियां हुई हैं. छात्रों ने कहा कि अगर जांच हुई तो पीएनआर स्टेटस रिपोर्ट कहा थी और वह क्यों नहीं मांगी गई? वहीं कई सर्टिफिकेट्स में सेल्फी का फोटो लगा दिया गया है, जो धांधली को दर्शाता है. छात्रों ने कहा कि मामले में उनके पास सभी सबूत मौजूद हैं और जल्द ही सरकार को यह सब दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश के 5 जिलों के SP बदले, ये अधिकारी बने मुख्यमंत्री मोहन यादव के OSD

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget