एक्सप्लोरर

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मध्य प्रदेश से इन 5 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

MP News: मध्य प्रदेश से पद्म पुरस्कार के लिए 5 नाम घोषित किए गए हैं. इसमें भैरू सिंह चौहान, जगदीश जोशीला, शैली होल्कर, बुधेंद्र कुमार जैन और हरचंदन सिंह भाटी शामिल हैं.

Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस से पहले सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बार मध्य प्रदेश से पद्म पुरस्कार के लिए पांच नाम घोषित किए गए हैं. इसमें भैरू सिंह चौहान का नाम शामिल है. इनकी पहचान एक निर्गुण कबीर गायक के रूप में है. वहीं, पुरस्कार पाने वाले जगदीश जोशीला एक निमाड़ी उपन्यासकार हैं. 

इसके अलावा उद्यमी शैली होल्कर को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही बुधेंद्र कुमार जैन को मेडिसिन के क्षेत्र में और हरचंदन सिंह भाटी को आर्ट के क्षेत्र में पद्म श्री के लिए नामित किया गया है. चलिए मध्य प्रदेश की उन हस्तियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

भैरू सिंह चौहान

भैरू सिंह चौहान निर्गुण कबीर गायक हैं, जो इंदौर जिले की महू तहसील में बजरंगपुरा नाम के छोटे से गांव में रहते हैं. भैरू के पिता मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे. भैरू ने कबीर वाणी, गोरखनाथ, ब्रह्मानंद, मीरा बाई आदि संतों के भजन गाए हैं.

शैली होल्कर

82 साल की शैली होल्कर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जिन्होंने महेश्वरी सिल्क और बुनाई को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया. होल्कर एक अनुभवी सामाजिक उद्यमी हैं, जिन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत से प्रेरित होकर 300 साल पुरानी महेश्वरी हथकरघा उद्योग को फिर से जीवित करने का सराहनीय कार्य किया. उन्होंने मध्य प्रदेश के महेश्वर में एक हैंडलूम स्कूल की स्थापना की, जहां पारंपरिक बुनाई तकनीकों की शिक्षा दी जाती है.

जगदीश जोशीला

जगदीश जोशीला निमाड़ी उपन्यासकार हैं. जगदीश जोशीला ने जननायक टंट्या मामा, स्वाधीनता संग्राम में मध्यप्रदेश, निमाड़ी मुहावरा, निमाड़ी में हिंदी की खास, नानी वार्ता, मेरे हिंदुस्तान में, भलई की जड़ पतालम, अमर शहीन महाराव बख्तावरसिंह राठौड़, भारत व्यथा पुस्तकों का लेखन और अनुवाद किया है.

सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 139 हस्तियों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित किए हैं, जिनमें से 7 पद्म विभूषण, 19 पदम भूषण और 113 पद्मश्री हैं.

ये भी पढ़ें:

इंदौर में 7 साल तक मां ने बेटे को लोहे की जंजीरों से बांधे रखा, NGO ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget