एक्सप्लोरर

Sagar News: धान खरीदी में घोटाले का मामला, 8 हजार बोरियो में मिला भूसा, 3 उपार्जन केंद्र सील

Madhya Pradesh: एक धान खरीदी केंद्र पर जब प्रशासन का छापा पड़ा, तो 30 हजार किवंटल घटिया धान मिला. प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर केंद्र को सील कर जांच कर जा रही है.

Madhya Pradesh News: एमपी में इन दिनों धान की सरकारी खरीदी हो रही है. जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ियां मिल रही है. सागर जिले में एक धान खरीदी केंद्र पर जब प्रशासन का छापा पड़ा, तो 30 हजार किवंटल घटिया धान मिला, इनमे भूसा भरा हुआ था. इसके अलावा तीन खरीदी केंद्रों पर अमानक धान मिलने पर इन समूहों के खरीदी केंद्र बन्द किए गए और ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. 

सागर में हजारों क्विंटल धान के नाम पर भूसा खरीदने का घोटाला उजागर हुआ है. जिले के केसली तहसील में दिगंबर स्वसहायता खरीद केंद्र पर धान के नाम पर हजारों बोरियों में भूसा भर दिया गया. मंडी, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस भूसे को किसान से खरीदी गई. इसे धान बता कर भुगतान लेने की तैयारी थी, तभी इस घोटाले का खुलासा हुआ. प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर केंद्र को सील कर जांच कर जा रही है.

38 हजार बोरियों में मिला भूसा

इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया. तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खरीद केंद्र को सील कर जांच कार्रवाई शुरू की. इस बीच खरीद केंद्र संचालक सहित कर्मचारी मौके से भाग निकले. पूरे मंडी परिसर में रखी लगभग 38 हजार बोरियो में धान की जगह भूसा भर दिया गया था. तहसीलदार के साथ खाद्य अधिकारी पलक खरे मौके पर पहुंची और पूरे जगह का मुआयना किया.

खाद्य अधिकारी पलक खरे ने बताया कि लगभग 38 हजार बोरियो में धान की जगह भूसा भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि परिसर को सील कर जांच की जा रही है, फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ स्थानीय कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने इस घोटाले के सामने आने के बाद कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

तीन खरीदी केंद्रों पर कार्रवाई

कलेक्टर दीपक आर्य ने सागर जिले के तीन खरीदी केंद्रों पर अमानक धान और अन्य गड़बड़िया मिलने पर इनको बंद कर ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए. सागर जिले के  बरखेड़ा स्थित हरे राम स्व-सहायता समूह के धान खरीदी केंद्र की जांच की गई थी. जांच में धान उपार्जन केंद्र पर खरीदी मात्रा से 1644.40 क्विंटल धान अधिक पाई गई.

इसके साथ ही अमानक धान की खरीदी, सिली और टैग लगी बोरियों में तय माप के मुताबिक वजन नहीं मिला. बारदाने की गिनती का मिलान सही नहीं पाया गया. इसी तरह रेंवझा स्थित निधि स्व- सहायता समूह के धान खरीदी केंद्र की भी जांच की गई. यहां जांच के दौरान 390 क्विंटल धान कम पाई गई. इन दोनों केंद्रों को बंद करते हुए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया.

ब्लैक लिस्टेड किया गया

इसी तरह प्राथमिक साख सहकारी समिति देवरीकला उपार्जन केंद्र द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र की 7 जनवरी को जांच की गई. जांच में धान उपार्जन केन्द्र पर खरीदी मात्रा से कम धान पाई गई. किसान के भौतिक रूप से लाये बिना धान की पोर्टल पर प्रविष्टि किया जाना, अमानक स्तर की धान की खरीदी किया जाना अनियमितताएं पाई गई.

इसके अलावा केन्द्र पर रखी धान में सिलाई और टैग नहीं लगा मिला, शासन द्वारा निर्धारित माप के अनुसार वजन नहीं पाया गया. बारदाने की गणना का मिलान सही नहीं पाया गया आदि कई अनियमितताएं पाई गई. अनियमितताओं के कारण इस केन्द्र को तत्काल बंद किया गया. साथ ही उसे भविष्य में उपार्जन कार्य से ब्लैक लिस्टेड किया कर दिया गया. 

Indore Pravasi Bhartiya Sammelan Live: इंदौर में प्रवासी सम्मेलन की शुरुआत, अतिथियों का भव्य स्वागत, यहां पढ़ें हर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget