एक्सप्लोरर

MP Ajab Hai: मौत के 66 दिन बाद ट्रांसफर लिस्ट में आया नर्स का नाम, जहां चाहती थी वहीं मिला तबादला

MP News: तनवी की दोस्तों का कहना है कि वह घर वालों से दूर रहकर काफी डिप्रेशन में रहती थी. वह भोपाल या आसपास अपना ट्रांसफर कराना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था. कुछ समय बाद उसने सुसाइड कर लिया.

MP News: मध्य प्रदेश का सरकारी सिस्टम गजब है, जो कर दो सो कम है. ऐसा ही एक नया मामला तबादले से जुड़ा आया है. नर्स की मौत के 66 दिन बाद तबादला किया गया है. तबादले की यह सूची राजधानी भोपाल से ही जारी हुई है. बता दें कि बैतूल निवासी मृतक तनवी दबड़े शिवपुरी के खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स के पद पर पदस्थ थी. नर्स तनवी डिप्रेशन में थी, इसी वजह से वह अपना तबादला भोपाल या फिर उसके आसपास कराना चाहती थी, ताकि अपने परिवार वालों के करीब रह सके और अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक कर सके, लेकिन उसको अपने मन का ट्रांसफर नहीं मिल सका.

90 घंटे के काम ने बढ़ाया था डिप्रेशन
बता दें कि दिसंबर महीने में संविदा स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. स्टाफ की कमी के चलते तनवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 90-90 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही थी. इसी वजह से तनवी डिप्रेशन में आ गई थी. इसके चलते 20 दिसंबर को तनवी ने सरकारी आवास में नींद की ज्यादा गोलियां खा ली थीं. ओवरडोज के कारण तनवी की मौत हो गई 

मौत के 66 दिन बाद आया आदेश
बता दें कि तनवी दबड़े की मौत के 66 दिन बाद उसके तबादले का आदेश आ गया है. 23 फरवरी को जारी स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ की तबादला सूची में सातवें नंबर पर तनवी दबड़े का नाम है. इसी सूची में तनवी का तबादला रायसेन जिला अस्पताल में किया गया है. 

काश यह सूची पहले आ जाती
तबादला सूची जारी होने के बाद तनवी की साथी कर्मचारियों का कहना है कि काश यह तबादला सूची पहले आ जाती तो आज तनवी हमारे बीच होती. साथी कर्मचारियों का कहना है कि तनवी घर से दूर रहने की वजह से अपने आपको काफी अकेला महसूस करती थी और परेशान भी रहती थी. तबादले के लिए तनवी काफी समय से प्रयासरत थी. 

भोपाल से हुई त्रुटी
23 फरवरी को जारी स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ की तबादला सूची के बारे में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन के अनुसार नर्सिंग स्टाफ तनवी दबड़े के निधन की जानकारी भोपाल में भेज दी गई थी, इसके बावजूद त्रुटि हुई है. तबादला सूची भोपाल से ही जारी हुई है.

यह भी पढ़ें: Sidhi Bus Accident: सतना हादसे पर सियासत शुरू, दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के सामने रखी 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget