एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में 10 से 12 लाख श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान महाकाल के दर्शन, नाचते-झूमते पहुंच रहे शिवभक्त

Mahakal Lok: उज्जैन में पीएम मोदी द्वारा महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, इससे दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं.

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा महाकाल लोक (Mahakal Lok) के उद्घाटन के बाद इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. यहां पर शिव भक्तों का प्रवेश बड़े ही उत्साह के साथ हो रहा है. शिव भक्त डमरू, झांझ-मंजीरे और ढोलक लेकर नाचते गाते मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं. शिव भक्तों को महाकाल लोक के उद्घाटन काफी समय से इंतजार था. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन (Ujjain) में महाकाल लोग का उद्घाटन किया है.

अब महाकाल लोक राष्ट्र के हवाले कर दिया गया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति ने उद्घाटन के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए महाकाल लोक के दरवाजे खोल दिए हैं. बुधवार सुबह से ही शिव भक्तों का महाकाल लोक में तांता लगा हुआ है. यहां पर देश-प्रदेश के श्रद्धालु भगवान शिव के अलग-अलग रूपों के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं.

इसके अलावा शिवभक्त नाचते- झूमते महाकाल लोक में प्रवेश कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं. भस रमैया भक्त मंडल से जुड़े प्रवीण मधुस्कर ने बताया कि शिव भक्तों को काफी सालों से महाकाल लोक के निर्माण और इसके उद्घाटन का इंतजार था. अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं. शिव भक्त काफी उत्साहित है. श्रद्धालु शैलेंद्र व्यास के मुताबिक महाकाल लोक का उद्घाटन शिव भक्तों के लिए दीपावली का तोहफा है. महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने वाली है. यही वजह है कि शिव भक्त झूमते गाते हुए महाकाल के दरबार में पहुंच रहे हैं. 

त्यौहार पर 10 लाख श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि, सावन के महीने के अलावा नाग पंचमी पर देश भर के लाखों भक्त भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. विस्तारीकरण के पहले महाकालेश्वर मंदिर में अधिकतम चार लाख श्रद्धालु ही भगवान महाकाल के दर्शन लाभ ले पा रहे थे. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक विस्तारीकरण के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने और उद्घाटन के बाद अब 10 से 12 लाख श्रद्धालु पर्व पर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. 

इसे भी पढ़ें:

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान के जिले में क्यों पुलिस के साए में बांटे जा रहे हैं खाद, किसान परेशान, जानिए वजह

Ujjain News: कांग्रेस प्रवक्ता का सांसद सिंधिया पर आरोप, कहा- महाकाल मंदिर का मनगढ़ंत इतिहास बताकर जनता को कर रहे गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget