एक्सप्लोरर

MP: कटनी में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से मलबे में दबे नौ मजदूर, सात को सुरक्षित निकाला बाहर, सीएम शिवराज ने दिये ये निर्देश

कटनी में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से मलबे में नौ मजदूर दब गये. हालांकि बचाव दल की तत्परता से सात मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्या दिये हैं निर्देश?

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्लीमनाबाद के नजदीक एक निर्माणाधीन सुरंग के अचानक धंसने से वहां काम कर रहे नौ मजदूर मलबे में दब गये, जिनमें से सात मजदूरों को रविवार सुबह तक सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि दो लोगों को बचाने के प्रयास जारी है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बरगी नहर परियोजना के अंतर्गत भूमिगत नहर के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार देर रात को हुई. उन्होंने कहा कि बचाए गए मजदूरों में से छह को 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया.

मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने बताया कि सात मजदूरों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वे सभी खतरे से बाहर हैं तथा स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुरंग में दो मजदूर गोरेलाल कोल और रवि (सुपरवाइजर) अब भी फंसे हुए हैं तथा दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) सुरंग में फंसे हुए इन दो मजदूरों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

राजोरा ने बताया कि वह भोपाल में वल्लभ भवन स्थित कक्ष से बचाव कार्य की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं. स्लीमनाबाद के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) एस एम गौतम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (स्लीमनाबाद) मोनिका तिवारी ने बताया कि फंसे हुए मजदूर भी जीवित हैं और उन्हें बचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने घटनास्थल से बताया कि रात से अब तक बचाए गए सात मजदूरों में से छह को जिला अस्पताल कटनी में भर्ती किया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 'ग्रीन कॉरिडोर' के माध्यम से 25 मिनट में अस्पताल ले जाया गया. केडिया ने बताया कि बचाया गया एक अन्य मजदूर सदमे की स्थिति में है. सुरंग के पास उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और ढ़ाढस बंधाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद बचाए गए मजदूरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष एम्बुलेंस में करीब 30 मिनट तक घटनास्थल पर प्रारंभिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से घटना के बारे में बात की. राजोरा ने बताया कि सीएम ने अधिकारियों को घायल मजदूरों के इलाज की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें: 

MP Crime : रीवा में रिश्वत लेते थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

MP Crime News: बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में वेंडर ने महिला से किया रेप, पकड़ा गया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget