एक्सप्लोरर

MP Nikay Chunav 2023: खंडवा की ओंकारेश्वर नगर परिषद में बीजेपी ने लहराया परचम, कांग्रेस ने भी दिखाया दम 

ओंकारेश्वर नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने 15 में से 9 सीटें जीत ली हैं. छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं. कांग्रेस के वार्ड पार्षदों की यह संख्या पिछले नगर परिषद चुनाव परिणम से दोगुनी है.

Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है. यहां के कुल 15 में से 9 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत गए हैं. वहीं 6 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई है. सबसे पहले कांग्रेस ने खाता खोला. वार्ड 7 से कांग्रेस की चंपा जीजी ने जीत दर्ज की. वार्ड 12 में मामला टाई हो गया. यहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी को 86-86 वोट मिले. बाद में सिक्का उछाल कर किए गए फैसले में कांग्रेस के रोमी चौकसे ने जीत दर्ज की.

दोगुनी हो गई कांग्रेस पार्षदों की संख्या 

बता दें कि ओंकारेश्वर में महाकाल लोक की तर्ज पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना सरकार की ओर से की जा रही है. वही, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भी ओंकारेश्वर पहुंचकर मां नर्मदा की आरती की थी. इसी का परिणाम है कि पिछली परिषद में जहां कांग्रेस के मात्र 3 पार्षद थे, इस बार संख्या बढ़कर 6 हो गई है. हालांकि 2011 में कांग्रेस प्रत्याशी ने ही नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था.

दोनों दल कर रहे हैं अपनी परिषद बनाने का दावा

बता दें कि, भाजपा सरकार इस तीर्थनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर आदि गुरु शंकराचार्य की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर रही है.ओंकारेश्वर में सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण, रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दे भी हैं. कई वार्डों में भाजपा से बागी नेता भी चुनाव लड़ रहे थे. पिछली परिषद भाजपा की रही थी, तब कांग्रेस के हिस्से में 15 में से 3 वार्ड आए थे. इस बार कांग्रेस ने भाजपा से 3 वार्ड छीन कर अपना प्रदर्शन बेहतर किया है. दोनों दल अपनी-अपनी परिषद बनने का दावा कर रहे थे. 

सीधे पार्षद करेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव

इस बार परिषद अध्यक्ष का चुनाव सीधे पार्षद करेंगे. वर्ष 2011 के नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की परिषद बनी थी, तब कांग्रेस के टिकट पर आदिवासी महिला मायाबाई सीधे जनता द्वारा अध्यक्ष चुनी गई थीं. इस बार चुनाव में पार्षद ही अध्यक्ष चुनेंगे, अध्यक्ष पद भी महिला आदिवासी के लिए आरक्षित है.

ये  भी पढ़ें :-MP Politics: साढ़े तीन साल बाद बदला इंदौर शहर का कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget