एक्सप्लोरर

MP Nikay Chunav 2022: जबलपुर में मिली हार को भुला नहीं पा रहे BJP के नेता, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं भड़ास

MP Nikay Chunav 2022: जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू और बीजेपी के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर के बीच सोशल मीडिया पर ही घमासान छिड़ गया. पूर्व महापौर ने पोस्ट डाली, "मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू."

MP Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में नगर सत्ता के संग्राम में इस बार बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है. नगर निकाय में 18 साल बाद सत्ता गंवाने वाली बीजेपी (BJP) में अब मतभेद भी खुलकर सामने आ रहे हैं. बीजेपी के पदाधिकारी हार का ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ रहे हैं. हालात यह बन गए हैं कि बंद कमरों की लड़ाई अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलकर लड़ी जा रही है. इस लड़ाई की शुरुआत हुई जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू (Prabhat Sahu) के एक सोशल मीडिया पोस्ट से. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मीठा-मीठा गप कड़वा-कड़वा थू."
 
इसके बाद से ही बीजेपी के अंदर विद्रोह के स्वर मुखर होने लगे. जबलपुर की नगर सत्ता 18 साल बाद बीजेपी के हाथ से फिसल गई तो हार का ठीकरा बीजेपी के पदाधिकारी एक-दूसरे पर फोड़ने लगे. अक्सर बैठकों में उठने वाले विद्रोह के स्वर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलकर सामने आने लगे. जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू और बीजेपी के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर के बीच सोशल मीडिया पर ही घमासान छिड़ गया. पूर्व महापौर ने पोस्ट डाली, "मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू. डॉ जितेंद्र जामदार की हार का जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा."

MP Nikay Chunav 2022: जबलपुर में मिली हार को भुला नहीं पा रहे BJP के नेता, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं भड़ास
 
 
यह पोस्ट बीजेपी के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को नागवार गुजरी. उन्होंने इसे अपने ऊपर लेते हुए सोशल मीडिया पर ही पूर्व महापौर प्रभात साहू को खरी-खोटी सुना डाली. अब इस पोस्ट के बाद प्रभात साहू भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने भी खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताते हुए हार की जिम्मेदारी नगर के पदाधिकारियों पर थोप दी. अब इस मामले पर दोनों पदाधिकारी मीडिया के सामने तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन बीजेपी विधायक अशोक रोहाणी का कहना है कि हार की समीक्षा की जा रही है, जो भी बात पदाधिकारियों के बीच हुई है, उसे पार्टी फोरम पर भी उठाया जाएगा.

MP Nikay Chunav 2022: जबलपुर में मिली हार को भुला नहीं पा रहे BJP के नेता, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं भड़ास
 
सोशल मीडिया पर बीजेपी में छिड़ी जंग पर अब कांग्रेस जमकर चुटकियां ले रही हैं. कांग्रेस को बैठे-बिठाए बीजेपी पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है. कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा का कहना है कि 18 साल बाद हुई हार को बीजेपी के पदाधिकारी पचा नहीं पा रहे हैं और इसलिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन असली वजह जनता की बीजेपी से नाराजगी है. हालांकि, बीजेपी अनुशासन के लिए जानी जाती है. अमूमन बीजेपी के पदाधिकारी इस तरह की लड़ाई सोशल प्लेटफॉर्म पर नहीं लड़ते, लेकिन जबलपुर में हुई करारी हार के बाद जिम्मेदारी लेने कोई भी नेता तक सामने नहीं आया. कहा जा रहा है कि नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ अपनी गलतियों को छिपाने में लगे हुए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget