एक्सप्लोरर

NHM Paper Leak: पर्चा लीक कांड में सनसनीखेज खुलासा, दारोगा के खाते भेजे गए थे 8 लाख रुपये, इंदौर से अरेस्ट

NHM Paper Leak Case: पुलिस जांच के दौरान पता चला कि PTS इंदौर में तैनात MP पुलिस के उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर के खाते में NHM पर्चा लीक कांड के मुख्य आरोपियों ने आठ लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया है.

MP NHM Paper Leak Case: मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एनएचएम पेपर लीक केस का पर्दाफाश कर किया है. इस कांड में रोज ही चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. बीती रात पुलिस ने इंदौर के एक सब इंस्पेक्टर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी लंबी जांच के बाद की गई, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में से एक के खाते से आठ लाख रुपये की मोटी रकम सब इंस्पेक्टर के खाते में ट्रांसफर की गई थी. यह साक्ष्य आने के बाद उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई थी. इस मामले में पुलिस अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

सब इंस्पेक्टर के खाते में आए 8 लाख
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता चला कि पीटीएस इंदौर में तैनात एमपी पुलिस के उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर के खाते में एनएचएम पर्चा लीक कांड के मुख्य आरोपियों द्वारा आठ लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया है. यह तथ्य प्रकाश में आने के बाद बीती देर रात उन्हें भी आरोपी बनाकर अरेस्ट किया गया. उपनिरीक्षक शैलेन्द्र तोमर साल 2018 बैच के हैं.

यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पेपर फरवरी 2023 में लीक हुआ था. इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने जांच करते हुए यूपी, दिल्ली, भोपाल आदि शहरों से कुल 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की है. इस मामले में पता चला कि यह पर्चा मुंबई की पर्चा बनाने वाली कंपनी के लोगों की मिलीभगत से लीक हुआ था. इसलिए कुछ लोगों को वहां से भी अरेस्ट किया गया था.

पकड़े गए आरोपियों में से आठ लोगों ने पैसों का ट्रांजेक्शन किया था, जिससे सरकारी एजेंसियों को यह पता न चल सके कि यह पैसा कहां से आ रहा है. जब इन खातों की पड़ताल की तो उसमें उप निरीक्षक के अकाउंट में भी 8 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला.

यह भी पढ़ें: Indore Crime News: पैसा दूना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य राजस्थान से गिरफ्तार, इस नाम से बनाई थी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget