एक्सप्लोरर

MP: 'मुझे मेरे पति से बचालो...', महिला ने कार से लगाई छलांग, सड़क पर जमकर हंगामा

Tikamgarh News: महिला का अपने पति के साथ कार में सफर दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला ने चलती कार से छलांग लगा दी. साथ ही अस्पताल चौराहे पर हंगामा खड़ा कर दिया.

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ नगर के अस्पताल चौराहें पर दिनदहाड़े उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला चलती कार से बचाओ बचाओ की आवाज लगाती हुई अस्पताल चौराहे पर कूद गई और सड़क पर चल रहे लोगो से अपने आप को बचाने की गुहार लगाने लगी.

इस दौरान मौके पर हंगामा बढ़ता और भीड़ इकट्ठी होती देख कार चालक मौके से फरार हो गया. इसी बीच मोके पर मौजूद लोग महिला की चीख पुकार सुन उसे बचाने कार की ओर दौड़ पड़े, लेकिन जब लोगों ने महिला की पूरी बात सुनी और समझी तब उन्हें सारा माजरा समझ आया.

कार से लगाई छलांग

दरअसल यह महिला जिले के बुढेरा गांव की रहने वाली है और जिस व्यक्ति के साथ यह कार से आई थी वह उसका पति बताया जा रहा है. कार में सफर दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला ने चलती कार से छलांग लगाकर अस्पताल चौराहे पर हंगामा खड़ा कर दिया.

पति पर लगाए आरोप

इसी बीच मौके पर उपस्थित लोगों ने उससे जब इस बाबत जानकारी मांगी की वो ये सब क्यों कर रही है तो महिला ने बताा कि हम बुढेरा गांव के रहने वाले हैं और इस व्यक्ति (पति) के साथ तीन साल से रह रहे हैं और इस व्यक्ति ने हमारा सब कुछ लूट लिया है. 

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने जब महिला से पुलिस थाने चलने की बात कही तो उसने थाने जाने से साफ इंकार कर दिया और मौके से टैक्सी में बैठकर चली गई. टीकमगढ़ कोतवाली में जब बाबत जानकारी पता कि तो बताया गया कि इस तरह की कोई महिला ना तो थाने आई ना ही किसी महिला ने इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

पति से चल रहा था विवाद

इस तरह घटित इस पूरे घटनाक्रम में महिला की पहचान बुढेरा गांव निवासी सुनीता अहिरवार के रूप में हुई है और कार में उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद महिला ने कार से कूदकर हंगामा काट दिया.

Input By : धर्मेश त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget