एक्सप्लोरर

7 दिन बाद शादी करके लौटी इंदौर की लापता युवती श्रद्धा तिवारी, बताई घर छोड़ने की वजह

Indore News: श्रद्धा ने बताया कि वह घर में रोजाना होने वाले छोटे-छोटे विवादों और तनाव से बेहद परेशान थी. इसी परेशानी के चलते उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया और रेलवे स्टेशन जा पहुंची.

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र से छह दिन पहले लापता हुई युवती श्रद्धा तिवारी शुक्रवार (29 अगस्त) को अचानक थाने पहुंची. इस दौरान वह अकेली नहीं थी, बल्कि अपने पति बने युवक करण के साथ आई थी. पुलिस और परिजन जहां बीते छह दिनों से उसकी तलाश में परेशान थे, वहीं अचानक इस तरह लौटने और विवाह करने की जानकारी ने सभी को चौंका दिया. 

थाने पर दिए बयान में श्रद्धा ने बताया कि वह घर में रोजाना होने वाले छोटे-छोटे विवादों और तनाव से बेहद परेशान थी. इसी परेशानी के चलते उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया और रेलवे स्टेशन जा पहुंची. उसका कहना था कि वह वहां अपने मित्र सार्थक से मिलने गई थी, लेकिन सार्थक स्टेशन पर नहीं आया.

ट्रेन में हुई करण से हुई मुलाकात

निराशा की स्थिति में उसने ट्रेन में बैठकर आत्महत्या करने का विचार किया. इसी दौरान उसकी मुलाकात ट्रेन में बैठे करण नाम के युवक से हुई. करण ने उससे बातचीत की और जीवन समाप्त करने के विचार से रोकने की कोशिश की. 

श्रद्धा के अनुसार, करण ने उसे समझाया, भरोसा दिलाया और विवाह करने की बात कही. करण की बातों और आश्वासन से प्रभावित होकर श्रद्धा ने आत्महत्या का विचार छोड़ दिया और उसके साथ विवाह कर लिया.

पुलिस को सुनाई पूरी कहानी

शादी के बाद श्रद्धा और करण दोनों एमआईजी थाने पहुंचे, जहां श्रद्धा ने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई. उसने अपने बयान में कहा कि वह अपनी इच्छा से घर से निकली थी और अब पति करण के साथ ही रहना चाहती है. 

उठ रहे कई सवाल

पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और युवती को करण के साथ रवाना कर दिया. छह दिन से युवती की तलाश कर रही पुलिस को राहत तो मिली, लेकिन इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. 

सवाल ये कि आखिर कैसे एक युवती घर में तनाव से इतनी परेशान हो गई कि आत्महत्या का विचार करने लगी और अचानक एक अनजान युवक से मिलकर शादी कर ली? 

चर्चा का विषय बनी घटना

यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां परिजन युवती के सुरक्षित लौटने पर राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में अभी भी जुटी हुई है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget