एक्सप्लोरर

MP News: शहडोल में वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने के दौरान लाठी-डंडों से पीटा

Madhya Pradesh News: वनकर्मियों की शिकायत पर सीधी पुलिस ने हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ टोला में वनकर्मियों के ऊपर अतिक्रमणकारी ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए. वन विभाग का स्टाफ वन भूमि में अतिक्रमण कर हो रहे निर्माण कार्य रोकने के लिए गया था. वनकर्मियों के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

दरअसल, महुआ टोला गांव अतिसंवेदनशील है, जहां हाल में ही हुए पंचायत चुनाव के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मत पत्र लूट कर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी. वनकर्मियों की शिकायत पर सीधी पुलिस ने हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में सीधी थाना प्राभारी बृजेन्द्र मिश्रा का कहना है कि वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमणमुक्त करने गए वनकर्मियों पर अतिक्रमणकारी ने हमला कर दिया था. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

इन धाराओं में केस दर्ज
बता दें कि शहडोल जिले के अंतिम छोर पर सीधी थाना क्षेत्र के अमझोर वन परिक्षेत्र के महुआ टोला बीट में वन भूमि पर सुरेश दुबे द्वारा बाड़ी बनाकर कर भवन निर्माण करने की सूचना मिली थी. वन विभाग के प्रभारी परिक्षेत्र सहायक रमजान मोहम्मद, बीट गार्ड सुरेश सोनी व सुरक्षा श्रमिक समरथ सिंह व समरथ केवट अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए गांव पहुंचे थे. तभी अतिक्रमणकारी सुरेश दुबे ने वनकर्मियों पर डंडा से हमला कर दिया. बाद में वनकर्मियों पर पत्थरों से भी हमला किया गया. इस हमले में वनकर्मियों को चोटें आई. सीधी पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेश दिवेदी के खिलाफ धारा  353, 294, 332, 506 एवं 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पहले भी दर्ज है मामले
इस मामले में जय सिंह नगर वन परिक्षेत्र के एसडीओ मुकुल सिंह का कहना है कि हमारी टीम ने जब वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया, तभी उनके ऊपर अतिक्रमण कर रहे सुरेश द्विवेदी ने हमला कर दिया. मामले की शिकायत पुलिस में की गई है. सुरेश द्विवेदी के खिलाफ पूर्व में भी वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें

Khargone Accident: खरगोन बस हादसे पर सिंधिया समर्थक मंत्री और प्रभारी मंत्री आमने-सामने! जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget