एक्सप्लोरर

MP News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, कमरे में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत नाजुक

Madhya Pradesh News: पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया, दोनों की मौत दम घुटने से हुई क्योंकि उनके कमरे में कोई रोशनदान नहीं था और एक कोयले का स्टोव भी मिला, जो शायद रात में जल रहा था.

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिना रोशनदान वाले अपने कमरे को गर्म रखने के लिए कोयले के चूल्हा को जलाये रखने पर ऑक्सीजन का स्तर घट गया और कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य बीमार पड़ गए.

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर नौगांव शहर में एक 'डिस्टिलरी' इकाई में हुई. उन्होंने बताया कि सभी पांच मजदूर बिहार के रहने वाले थे और बिना रोशनदान वाले कमरे में रह रहे थे. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पी चंचलेश मरकाम ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि पांच मजदूर अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को कमरे के अंदर प्रवेश करने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा. सभी पांच मजदूर बेहोश पाए गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन अन्य को आगे के इलाज के लिए छतरपुर रेफर कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया, दोनों की मौत दम घुटने से हुई क्योंकि उनके कमरे में कोई रोशनदान नहीं था और एक कोयले का स्टोव भी मिला, जो शायद रात में जल रहा था. पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है.

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ( नौगांव) वीरेंद्र भदौरिया ने कहा कि पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था. उन्होंने कहा कि उनमें से दो की मौत हो गई थी. उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा. जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि तीन मजदूरों के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम पाया गया है लेकिन उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Indore Accident: इंदौर में बेकाबू स्कूल बस के धक्के से बाइक सवार की मौत, बिजली के खंभे से जा टकराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget