एक्सप्लोरर

MP News: सागर में स्कूल टीचर को आया हार्ट अटैक, छात्राओं ने CPR देकर बचाई जान

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हायर सेकेंड्री स्कूल के एक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया. मौके दो छात्राओं ने देखा तो शिक्षक की सांसे नहीं चल रही थी. उनको तत्काल सीपीआर देकर बचाया.

MP News: सागर जिले के देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में स्कूली कार्यक्रम के बाद शिक्षक महिपाल सिंह ठाकुर को हार्ट अटैक आ गया. इस दौरान वे जमीन पर गिर पड़े, हालांकि  स्कूल की  छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा ने उन्हें फौरन देख लिया और  मिलकर शिक्षक को सीपीआर देकर जान बचाई. बताया जा रहा है कि शालेय कार्यक्रम के पश्चात शिक्षक को शाला में ही हार्ट अटैक आ गया था. 

स्कूली छात्राओं ने बताया कि  शालेय कार्यक्रम के बाद जब शिक्षक महिपाल सिंह को हार्ट अटैक आया तो उन्होंने शिक्षक को देखा तो ना तो उनकी नाड़ी चल रही थी और न ही वे सांस ले पा रहे थे. तब छात्राओं ने उनको सीपीआर दिया सीपीआर देने की पश्चात शिक्षक की सांस पुनः चलने लगी. इसी दौरान स्कूल प्रबंधन ने एम्बुलेंस बुलाई. जब तक एंबुलेंस आई और एंबुलेंस आने के बाद शिक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका उपचार किया गया. पूरे घटना क्रम की जानकारी जब डॉक्टर की टीम को बताई तो उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के लाभ को जनता तक पहुंचाने का अभिवादन किया.

स्कूल में दी गई CPR ट्रेनिंग आई काम 

शासकीय हायर सेकेंडरी  स्कूल की ये छात्राएं व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्यनरत हैं.  कुछ समय पूर्व देवरी के वरिष्ट डॉ. राहुल बारोलिया व डॉ रूपेश ठाकुर व गोविंद बर्दिया ने छात्राओं को सीपीआर के संबंध में प्रशिक्षण दिया था. छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा के द्वारा भी ट्रेनिंग ली गई थी. प्रशिक्षण का लाभ यह हुआ कि छात्राएं शिक्षक महिपाल ठाकुर की जान बचा पाई. ग्राम के सरपंच, शाला के प्राचार्य भरत सिंह परिहार व वरिष्ट शिक्षक अरुण कुमार दुबे द्वारा व्यावसायिक शिक्षा का लाभ जनता तक पहुंचाने की तारीफ की गई. साथ ही इन छात्राओं के की सभी तरफ तारीफ हो रही है. 

एबीपी न्यूज के लिए विनोद आर्य की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के रिसेप्शन वाले दिन बुलाई गई किसानों की बैठक, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget