एक्सप्लोरर

Heart Attack: परीक्षा का प्रेशर! 12वीं के एग्जाम से ठीक पहले इंदौर में छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Madhya Pradesh News: इंदौर के महू की रहने वाली छात्रा का 12वीं क्लास का एग्जाम होना था, लेकिन एग्जाम से पहले ही हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने बताया कि उसको कार्डियक अरेस्ट हुआ था.

Indore News: इंदौर के महू में 12वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. छात्रा का सीबीएसई 12th का पेपर था, इससे पहले बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया. आज हॉस्पिटल की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. 18 वर्षीय आंचल अवस्थी सूबेदार हरिश्चंद्र की बेटी थीं. जहां वह शुक्रवार (23 फरवरी) को होने वाले 12 वीं के पेपर की तैयारी कर रही थी, लेकिन इससे पहले ही बुधवार की रात उसने हार्ट अटैक के चलते दम तोड़ दिया.

जानकारी देते हुए महू के सिविल अस्पताल के डॉक्टर योगेश सेंगर ने बताया कि आंचल को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है. डॉक्टर योगेश ने कहा कि कभी-कभी जेनेटिक या लाइफस्टाइल, मोटापे या किसी अन्य कारण से इस तरह हार्ट अटैक आ सकता है, जो कि युवाओं में इस समय सबसे ज्यादा बढ़ रहा है. वहीं स्कूल और परीक्षा का तनाव भी इनमें एक कारण हो सकता है. आंचल महू में रहती थी और 12वीं क्लास की छात्रा थी. पढ़ाई में बहुत होनहार होने के कारण उसका ज्यादातर समय रिवीजन और किताबें पढ़ने में निकलता था. स्वभाव से बेहद सौम्य और सरल आंचल को यह अंदाजा भी नहीं होगा कि उसे अचानक हार्ट अटैक आएगा और उसकी मौत हो जाएगी.

युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले 

डॉक्टर योगेश बताते हैं कि मौजूदा समय में स्कूलों में पढ़ाई का अत्यधिक प्रेशर है, जिसकी वजह से अक्सर इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं. उनकी एक संभावना यह भी बनती है, हालांकि केवल पढ़ाई का प्रेशर ही एक संभावना है ऐसा नहीं कहा जा सकता है. इसके अलावा भी कई ऐसे कारण होते हैं जिसकी वजह से हार्ट अटैक आ सकता है. कम उम्र में युवाओं को हार्ट अटैक आने की घटनाएं बढ़ रही हैं और जो एक चिंता का विषय है. आंचल की मौत के बाद उसके शव को इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में रखा गया है. जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया जाएगा.  

एग्जाम के वक्त रखें इस बात का ख्याल

दरअसल आजकल स्वस्थ जीवन शैली होना बहुत जरूरी है अन्यथा इस प्रकार से हृदयाघात संबंधी विकार हो सकते हैं. आपको बता दें कि इस समय युवाओं को और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, जब उनके एग्जाम हो. क्योंकि बच्चे अक्सर तनाव में जाकर ज्यादा सोचने लगते हैं, जिसकी वजह से दिमाग और दिल पर असर होता है. ऐसे में अपने खान-पान को व्यवस्थित रखने भी बहुत जरूरी है और सोने और उठने के बीच का अंतर भी बैलेंस होना जरूरी है. इंदौर में कुछ समय पहले कोचिंग इंस्टिट्यूट में इसी तरह एक छात्र पढ़ाई करते-करते बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई थी. बाद में पता चला कि उसे माइनर हार्ट अटैक आया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: सीहोर लोकसभा सीट पर BJP का है कब्जा, कांग्रेस को फिर मिलेगी चुनौती? जानें पूरा समीकरण

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget