एक्सप्लोरर

Singrauli: शराब के नशे में स्कूल में गाली गलौज करते शिक्षक का Video Viral, डीएम ने दिए जांच के आदेश

MP Viral News: इस तरह से टीचर का शराब के नशे में स्कूल आना और हंगामा करना यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी रामलल्लू साकेत का शराब के नशे में स्कूल आने और हंगामे करने का वीडियो वायरल हुआ था.

Madhya Pradesh News: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक को उस मंदिर का भगवान जो नवनिहालों के भविष्य को संवारते हैं. ऐसे में सिंगरौली जिले के मलगा गांव के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का एक कारनामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें शराबी शिक्षक अधिकारियों के साथ गाली गलौज करता दिख रहा है.

स्कूल में की तोड़-फोड़
जानकारी मुताबिक शुक्रवार को जिले के मलगा गांव मे स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक रामलल्लू साकेत नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचा था. यहां वह स्कूल की कुर्सियों को तोड़-फोड़ रहा था उसी बीच गांव के एक युवक ने उससे पूछ लिया कि मास्टर साहब आप शराब पीकर स्कूल में क्यों आये हो, फिर क्या था मास्टर साहब का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.

 तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इतना सुनते ही शिक्षक भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. वहीं शिक्षक स्कूल की कुर्सियों पर गालियां देते हुए गिर गया. शिक्षक शराब के नशे में इतना धुत था कि खुद को संभाल नही पा रहा था. शराबी शिक्षक के इस कारनामे को युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. 

पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वहां पर स्कूल के बच्चें और गांव के लोग भी मौजूद थे. शराबी व गाली बाज शिक्षक रामलल्लू साकेत सरकारी माध्यमिक विद्यालय मलगा में तैनात है. इस तरह से शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल आना और हंगामा करना यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी रामलल्लू साकेत का शराब के नशे में स्कूल आने और हंगामे करने का वीडियो वायरल हुआ था.  

डीएम ने दिए जांच के आदेश
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिंगरौली डीएम राजीव रंजन मीणा ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. शिक्षा अधिकारी एस बी सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौपी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MP News: गर्भवती पत्नी को छोड़ पति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget