एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज ने दी 'जनसेवा मित्र' के दूसरे चरण की सौगात, सीखने के साथ मिलेंगे इतने हजार रुपये

Madhya Pradesh News: इस प्रोग्राम में युवाओं को 6 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हर माह 8 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

Madhya Pradesh News: युवाओं के विकास, कौशल उन्नयन, रोजगार के लिए बढ़े हुए कदमों में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक पहल और की है. युवाओं को रोजगार और कौशल विकास देने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम का दूसरा चरण रविवार को शुरू किया गया है. सीखो और कमाओ की तर्ज पर शुरू किए गए इस प्रोग्राम में युवाओं को 6 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हर माह 8 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. योजना में शामिल होने के लिए युवा 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार साधन और उद्यमिता में सहयोग करने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम की कल्पना की. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने मुख्यमंत्री के युवाओं के लिए साधे गए इस लक्ष्य को समझा और महज 2 माह में इस योजना को आकार दे दिया. 

फरवरी में शुरू हुआ पहला चरण
प्रदेशभर के युवाओं को जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह दिखाया. प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक के लिए करीब 5 हजार इंटर्न की नियुक्ति की जाना थी, लेकिन आवेदन करने वालों की संख्या इससे कई गुना पर पहुंची. विभिन्न परख और छंटाई के बाद 4592 युवाओं को इस महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना से जुड़े युवाओं से फरवरी माह में राजधानी भोपाल में आयोजित बूट कैंप के जरिए बात की और इन्हें सीखने के लिए खुला आसमान दे दिया.

क्या सीख रहे युवा?
करीब चार माह की प्रशिक्षण अवधि में ये युवा दुनियाभर की नामी कंपनियों और संस्थाओं, जिनमें हावर्ड्स, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन और इनके जैसी कई संस्थाएं शामिल हैं, से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहकर प्रशासनिक कार्य विधियां भी सीख रहे हैं.

वास्तविक हितग्राही तक लाभ
करीब चार महीने के इस प्रशिक्षण काल ने युवाओं को जोश से भरा है. आम आदमी की जमीनी और शासकीय कामों की परेशानियों को दूर करने में सहयोग किया है. साथ शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में बड़ा सहयोग भी किया है.

और मिला प्रमोशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बूट कैंप में युवाओं से किए गए वादे के मुताबिक इनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया दिया गया है. साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी कर 8 हजार की बजाए 10 हजार रुपए प्रति माह कर दिया गया है.

अब तैयारी दूसरे चरण की
दुनियाभर की इकलौती और अभिनव सीखने के साथ कमाई वाली इस योजना में अब कुछ जनसेवा मित्रों को और जोड़ने की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू कर दी गई है. 18 से 29 वर्ष के ऐसे युवा, जिन्होंने स्नातक डिग्री हासिल की है, जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें

MP News: सीएम शिवराज ने लॉन्च की 'सीखो-कमाओ' योजना, रजिस्ट्रेशन से लेकर स्टाइपेंड तक जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget