एक्सप्लोरर

Sehore News: पानी के लिए तरस रहे हैं सीहोर जेल के कैदी और कर्मचारी, फरवरी से ही खराब पड़ा है नलकूप, नगर पालिका नहीं दे रहा है पानी का कनेक्शन

MP News: मध्य प्रदेश की सीहोर जिला जेल में पानी की कमी से कैदियों समेत स्टाफ का बुरा हाल है. जल की आपूर्ति के लिए रोजाना पानी का टैंकर मंगाना पड़ रहा है.

MP Sehore Jail Water Problem: केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) चला रही है. दोनों सरकारें इसे लेकर सख्त भी हैं. 2024 तक हर गांव शहर में हर घर जल पहुंचाने का राज्य सरकार का लक्ष्य है, लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिले में जल जीवन योजना दम तोड़ रही है. दर्जनों गांवों में योजना के तहत नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन पानी नहीं पहुंचा है. वहीं, शहरों की शासकीय संस्थाओं में भारी जल संकट गहराया हुआ है. 

सीहोर (Sehore) जिला जेल में कैदियों (Prisoners) समेत स्टाफ (Jail Staff) भी पानी (Water) की समस्या से जूझ रहा है. लेकिन उनकी परेशानी दूर होती नहीं दिख रही है. सरकारी नुमाइंदों पर आरोप लग रहा है कि वे अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जल संकट को दूर करने के लिए एक महीने से सुबह मानिटरिंग कर रहे हैं, इस पर भी अधिकारी पानी की कमी दूर करने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

जेल में पानी की किल्लत

मध्य प्रदेश के सीहोर जिला जेल में बंद कैदी और जेल स्टाफ भी पानी के लिए परेशान हैं. जेल में पानी के लिए पर्याप्त स्रोत न होने के कारण रोजाना टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है. जिला जेल सीहोर में बीते तीन महीने से जल संकट बना हुआ है. उल्लेखनीय है कि जिला जेल में एक ही नलकूप है जो फरवरी महीने में दम तोड़ चुका था. यहां पर वर्तमान में 404 कैदी बंद हैं. नलकूप से रोजाना पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पाती हैं. यह वजह है कि यहां टैंकरों हर रोज से जल आपूर्ति की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Ujjain News: 'नल, जल' योजना फेल होने से परेशान लोगों ने दी मतदान के बहिष्कार की चेतावनी, लोगों ने अधिकारियों पर लगाया यह आरोप

स्टाफ को भी नहीं मिल रहा पानी

जिला जेल में 404 कैदियों में 391 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, जेल स्टाफ के 25 क्वार्टरों में 40 कर्मचारी रहते हैं. रोजाना यहां पर करीब 75 हजार लीटर पानी की आवश्यकता रहती है. फिलहाल यहां पर 6 हजार लीटर क्षमता के तीन टैंकर रोज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे जेल प्रशासन को प्रति माह तीस से चालीस हजार रुपये का अतरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है. जेल अधीक्षक संजय सहलाम का कहना है कि कई बार नगर पालिका को स्थाई कनेक्शन के लिए पत्र लिख चुके हैं लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है.

पुरानी लाइन से हो रही सप्लाई

शहर की मंडी स्थित टंकी की पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन बहुत कम ही पानी आ पाता है. यह जेल के लिए पर्याप्त नहीं होता है. इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Gangster Mukhtar Malik Death: गैंगवार में घायल गैंगस्टर मुख्तार मलिक की अस्पताल में मौत, एमपी और यूपी में चल रहे थे इतने मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget