एक्सप्लोरर

Bhind News: भिंड में इस तारीख तक स्कूल बंद, कड़ाके की ठंड के बीच लिया गया फैसला

भिंड का तापमान इन दिनों 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है. अचानक तापमान में आई गिरावट को देखते हुए भिंड कलेक्टर ने पूरे जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है.

Bhind News: एक तरफ बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं. वहीं चार दिन के लिए भिंड जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. छुट्टियों के आदेश भिंड कलेक्टर ने जारी किए हैं. नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. पूरे मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. चंबल अंचल तो पहले से ही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका माना जाता है. यही वजह है कि अंचल के भिंड जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस ठंड का असर सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों पर पड़ता है. ऐसे में स्कूली छात्र सर्दी के सितम सहने को मजबूर हैं.

भिंड का तापमान इन दिनों 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है. अचानक तापमान में आई गिरावट को देखते हुए भिंड कलेक्टर ने पूरे जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है. जिसके आदेश भी जारी हो चुके हैं. इस आदेश में 4 से 7 जनवरी तक विद्यार्थियों के लिए छुट्टी किए जाने के निर्देश जारी किए हैं, जो शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू रहेंगे.

7 जनवरी तक रहेगी छुट्टी
आदेश में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के पत्र का हवाला देते हुए साफ लिखा गया है कि ‘स्थानीय परिस्थिति, शीतकाल और ग्रीष्मकाल में शाला परिवर्तन हेतु निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में सर्दी का अत्यधिक प्रकोप होने अधिक कोहरा होने के कारण शीतलहर के कारण तापमान में अत्यंत गिरावट आई है. तापमान में होने वाली अत्यधिक कमी को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत संचलित समस्त शासकीय और अशासकीय प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालयों में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक का विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है.

माध्यमिक स्कलों की स्थिति साफ नहीं
कलेक्टर सतीश कुमार एस द्वारा जारी इस आदेश में हाईस्कूल या हायर सेकेंडरी स्कूलों के संचालन या विद्यार्थियों के लिए अवकाश के संबंध में कोई जिक्र नहीं किया गया है. साथ ही शासकीय माध्यमिक या प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के अवकाश के संबंध में भी स्थिति साफ नहीं हैं. लेकिन मिडिल स्कूल तक के नौनिहालों को बीमार होने से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार दिवसीय आकाश घोषित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Bhopal News: राज्य सरकार का आदेश, जहां पारा पांच डिग्री, वहां कर दें स्कूलों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget