एक्सप्लोरर

Rewa: सीएम शिवराज के इस विधायक को हो सकती है जेल? कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

रीवा से बीजेपी विधायक केपी त्रिपाठी तीन माह पुराने मामले में बुरे फंस गए हैं. सत्ता के मद में चूर होकर अधिकारी को निशाना बनाने पर कोर्ट ने पेश होने का आदेश जारी किया है.

Rewa Court News: रीवा जिले के बीजेपी विधायक को तीन माह पुराने एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पेश होने का आदेश जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने का भी निर्देश दिया है. कहा जा रहा है कि कोर्ट की सख्ती के बाद आरोपी विधायक केपी त्रिपाठी गिरफ्तार भी हो सकते हैं. सेमरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक केपी त्रिपाठी पर सत्ता के मद में चूर होकर सरकारी अधिकारी को निशाना बनाने का आरोप है. हमला करवाने और धमकी देने के तीन माह पुराने मामले में विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बीजेपी विधायक पर अदालत की सख्ती

कोर्ट ने विधायक को दोषी करार देते हुए पेश होने के आदेश दिए हैं और पुलिस से विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने को भी कहा है. बता दें कि तीन माह पहले विधायक केपी त्रिपाठी और सिरमौर जनपद पंचायत सीईओ एसपी मिश्रा के बीच फोन पर कहासुनी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ऑडियो वायरल होने के चंद घंटों में जनपद पंचायत सीईओ एसपी मिश्रा पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में मिश्रा को गंभीर चोटें आईं और कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा.

MP News: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के विरोध में उठी आवाज, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला

पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी की तलवार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुछ अन्य आरोपी फरार चल रहे थे. अधिवक्ता राजेश सिंह ने सीईओ की ओर से न्यायालय में बीजेपी विधायक को दोषी बनाए जाने की मांग करते हुए परिवाद दाखिल किया था. कोर्ट ने सुनाई करते हुए विधायक को दोषी माना और पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया. अदालत ने विधायक के खिलाफ धारा 341, 342, 353, 332, 333 में प्रकरण पंजीबद्ध करने का आदेश दिया है. मामला दर्ज करने के साथ अदालत ने विधायक को पेश होने का नोटिस भेजा है. अब माना जा रहा है कि केपी त्रिपाठी कोर्ट के सामने पेश होंगे. ऐसा होने पर पुलिस बीजेपी विधायक को गिरफ्तार भी कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget