एक्सप्लोरर

MP में बीजेपी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण खत्म, डेढ़ करोड़ सदस्यों का पार्टी से जुड़ने का दावा

BJP Membership Campaign: मध्य प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान बड़ी जोर-शोर से चल रहा है. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यों की संख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा पहुंचने का दावा किया है.

BJP Membership Campaign News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है. मंगलवार को सदस्यता अभियान का दूसरा चरण में खत्म हो गया है, अब तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाने का दौर शुरू होगा. बीजेपी का दावा है कि दूसरे चरण तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं.

वहीं बुधवार (16 अक्टूबर) से बीजेपी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होगी. जबकि एक-दो दिन में प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्ति के साथ संगठन चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में टारगेट से कम सदस्य बने हैं, वहां बीजेपी आलाकमान 10 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकता है.

'डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बने'
बीजेपी के सदस्यता अभियान के अंतिम दिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इंदौर में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने फ्यूचर फोर्स के कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल्स को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. वीडी शर्मा का दावा है कि अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं. 

इंदौर महापौर का दिया उदाहरण
कार्यक्रम के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का उदाहरण देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आप मेयर को देख सकते हैं, वे एक बेहतर प्रोफेशनल थे और अब वे राजनेता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को राजनीति में आना जरुरी है.

इससे पहले बीजेपी के एक विधायक द्वारा सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े करने का भी मामला सामने आया था. जिसके बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी को घेरा था. दरअसल, पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि उनके पास से एक एजेंसी की तरफ से कॉल किया गया था, जिसमें उनसे उनके हिस्से के बीजेपी के सदस्य बनाने का ठेका मांगा जा रहा था. जिसको लेकर बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसे आधारहीन नेता सगंठन की नजर में बड़े बनने के लिए ऐसी कोशिश में लगे हैं. 

यह भी पढ़ें: सीहोर: PMO पहुंचा सरपंच-सचिव के भ्रष्टाचार का मामला, जनपद सीइओ नमिता बघेल पर भी कार्रवाई की मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget