एक्सप्लोरर

MP News: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, 5 घायल, ड्राइवर की आंख लगने से हुआ हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के नीमच में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ड्राइवर को नींद आने से ये हादसा हुआ

Neemuch Accident: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार (27 मई)  को सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक कार द्वारा जबरदस्त टक्कर मारने की घटना सामने आई है. इस घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. इस पूरे घटना की जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस ने दी है.

हादसे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह मौसम ठंडा होने के चलते ड्राइवर को गाड़ी चलते समय नींद लग गई. जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई मंदसौर की तरफ से आ रही वैन रुपावास के नजदीक रोड के पास खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी. घटना में देवरी खवासा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

महाकाल का दर्शन कर वापस लौट रहे थे घर
नीमच जिले के मनसा थाना प्रभारी आर. सी. डांगी ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि घटना मनासा से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम रूपावास में सुबह लगभग पौने पांच बजे हुई. उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त कार में सवार ये लोग उज्जैन से महाकाल के दर्शन करके अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच कार ड्राइवर को नींद आने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप पाटीदार (40), सुशीला पाटीदार (65) एवं जयन्ता (35) के रूप में की गई है. ये तीनों नीमच जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे.उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, सभी घायलों को नियमित जिला अस्पताल लाया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: MP News: जमीन के लालच में बेटे ने बाप को पीट-पीटकर कर मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget