एक्सप्लोरर

Singrauli Crime News: बीजेपी विधायक के बेटे पर वनकर्मियों को पीटने और गोली मारने का आरोप, कोयले से भरा ट्रक रोकने पर हुई वारदात

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे और उसके साथियों ने कथित तौर पर चोरी के कोयले से भरे एक ट्रक को बचाने के लिए वनकर्मियों को पीटा और फिर गोली चला दी.

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश (MP) के सिंगरौली (Singrauli) में बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य (BJP MLA Ram Lallu Vaishya) के बेटे (MLA Son) और उसके दोस्तों द्वारा कथित तौर पर वनकर्मियों (Forest Workers) को पीटने और फिर एक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवेक वैश्य (Vivek Vaishya) और उसके साथियों ने एमपी-यूपी सीमा (MP-UP Border) के खनहना बैरियर पर कोयला ट्रक रोके जाने से नाराज होकर वनकर्मियों को जमकर पीटा. उनपर गोली चलाकर एक वनकर्मी को जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है. वारदात में वनककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चोरी का कोयला लेकर एक ट्रक एमपी-यूपी के बॉर्डर खनहना पर जैसे ही पहुँचा, चेकपोस्ट पर तैनात वनकर्मियों ने ट्रक को रोक लिया. इस पर विधायक पुत्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर कथित तौर पर दबंगई दिखाने लगा. बात यहां तक बढ़ गई कि उसने अपने साथियों संग मिलकर वनकर्मियों पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया, इसके बाद बंदूक से गोली चला दी. गनीमत यह रही कि गोली वनकर्मी के पैर को छूते हुए निकल गई.

यह भी पढ़ें- Jabalpur News: जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, नशेड़ी बेटे ने पिता को जिंदा जलाया

विधायक के बेटे की रिवॉल्वर पर उठ रहे सवाल

चोरी के कोयले से भरे ट्रक को वन विभाग के चेक पोस्ट से बिना जांच निकलवाने के कारण वारदात बताई जा रही है. आरोप है कि मोरवा थाना क्षेत्र की एनसीएल खदानों से कोयले की चोरी की जाती है. इसे एमपी, यूपी या अन्य राज्यों की कोल मंडियों में बेचा जाता है. गोलीबारी की वारदात से यह सवाल भी उठ रहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना के चलते जब सस्त्र लाइसेंस पुलिस ने जमा करा लिए तो फिर रिवॉल्वर कहां से आई? या जिस विधायक पुत्र पर गोली चलाने का आरोप है, उसकी रिवॉल्वर पुलिस ने जमा ही नहीं कराई? मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया, ''वनकर्मियों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''

यह भी पढ़ें- IPS की हत्या से लेकर पत्रकार को जिंदा जलाने तक, मध्य प्रदेश में खनन माफियाओं का खूनी इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget