एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, पूरे प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून

MP News: भोपाल, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, मण्डला, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, खण्डवा, खरगौन, शाजापुर, आगर, इंदौर, अलीराजपुर, गुना, मंदसौर में भारी वर्षा का अनुमान.

Madhya Pradesh Weather: इस वक्त मध्य प्रदेश में मानसून (Madhya Pradesh Monsoon) बेहद सक्रिय है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पूर्वानुमान दिया है कि जुलाई में मध्य प्रदेश में औसत से 94 से 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है. जुलाई में एमपी में 317.3 मिमी औसत वर्षा होती है.

जबलपुर का मौसम
बात करें जबलपुर (Jabalpur) की तो यहां अब तक 12.9 इंच मानसूनी बारिश हो चुकी है. जबलपुर में 52 से 55 इंच औसत वर्षा होती है. शहर में रविवार की सुबह रिमझिम बरसात हुई. इसके बाद हल्की धूप खिली, शाम को फिर बादल छाने के बाद हल्की बरसात का दौर शुरू हुआ जिससे तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक रही. 

Sagar News: स्मार्ट सिटी सागर में दो घंटे की बारिश ने खोली काम की पोल, कॉलोनियों और घरों में भरा पानी, डूबीं सड़कें

जबलपुर में कितना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्य अरब सागर तक टर्फ लाइन है. ओड़िशा, झारखंड क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है. इन हालातों में आने वाले 3 से 4 दिन तक पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहे हैं. जबलपुर में रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हल्की बरसात के बाद उमस भरी गर्मी भी कम हुई है.

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने भोपाल संभाग के साथ अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, मण्डला, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, खण्डवा, खरगौन, शाजापुर, आगर, इंदौर, धार, उज्जैन, रतलाम, देवास, अलीराजपुर, गुना, मंदसौर जिलों में अगले चौबीस घंटों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है.

किन जिलों में होगी बारिश
बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में बनी हुई हैं. गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों और सागर, दमोह, गुना जिलों में बनी हुई है. सागर, रीवा, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी.

कहां-कहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, रीवा, सागर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई. इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

वर्षा के प्रमुख आंकडे
बटियागढ़ में 10, सिवनी में 9, बीजाडांडी और शमशाबाद में 8, नारायणगंज, बरगी और तिरला में 7, बरघाट, घाटीगांव और चिनोर में 6, बैरसिया, अलीपुर, उदयनगर, मनासा, गैरतगंज, अशोकनगर, घट्टिया, शहपुरा, कुंडम, चंदिया, हर्राई और छपारा में 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

MP में निकाय चुनाव के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा- इंदौर गलत हाथों में न जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget