एक्सप्लोरर

Indore Crime News: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में यह राज उगलवाएगी पुलिस

MP News : पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है कि पुलिस आरोपी राहुल और उसकी पत्नी को तलाशने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही थी. दोनों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं.

इंदौर: टीवी अभिनेत्री (TV Acress) वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली थी. वैशाली ने एक सुसाइड नोट लिखा था. इसमें उसने पास में ही रहने वाले राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. वैशाली की आत्महत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे. उनकी गिरफ्तारी पर  इंदौर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. 

पुलिस ने क्या जानकारी दी

इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था. पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस को बुधवार शाम पुलिस बड़ी सफलता मिली थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसकी पत्नी दिशा अभी भी फरार है.

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है कि पुलिस आरोपी राहुल और उसकी पत्नी को तलाशने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही थी. दोनों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं. इन टीमों को दोनों की तलाश में मुंबई और राजस्थान समेत कई अन्य जगहों पर भेजा गया था. फरारी के दौरान आरोपी राजस्थान समेत कई अन्य जगह पर भी गया. लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह फरार हो जाता था. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे इंदौर शहर से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

क्या पता लगा रही है पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी वैशाली ठक्कर को किस तरह से और किन एविडेंस के आधार पर लगातार परेशान कर रहा था. वह यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर राहुल के पास वैशाली ठक्कर से जुड़ी हुई कौन सी ऐसी चीज थी, जिसके आधार पर राहुल उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. 

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में धनतेरस पर होगी धनवंतरी की पूजा, कांग्रेस ने सरकार को दी यह सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget