एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर वन रेंज में तेंदुए के हमले बढ़े, लोगों को रात में घरों के बाहर न सोने की हिदायत

Leopard Attacks: गांवों में तेंदुए की हलचल को देखते हुए ग्रामीणों को रात में अपने-अपने घरों के बाहर सोने और घूमने से भी रोका गया है.

Indore Forest Area: देश में पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हो गए हैं. यही कारण है कि इंदौर वनक्षेत्र रेंज में गर्मी के कारण खाने और पानी की तलाश में जंगली जानवर भटकर इंसानी बस्तियों में आने लगे हैं. बीते तीन महीनों में ग्रामीणों और मवेशियों पर हमले से जुड़ी आठ से दस घटनाएं सामने आई हैं. बुधवार देर रात को तेंदुए के हमले से एक बच्ची की मौत हो गई थी. इसके बाद वन विभाग जागा और चोरल के जंगलों से लगे गांवों में मुनादी करवाई.

तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत हो गई थी
वन्यकर्मियों ने ग्रामीणों को हिदायत दते हुए कहा है कि सावधानी से जंगल में जाएं. रात में घर के बाहर नहीं सोएं. वन अधिकारियों ने वनरक्षकों और बीट गार्ड को निरंतर जंगलों में निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि दुधी बावड़ी वनक्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुए ने छह साल की बच्ची रवीना वासुनिया पर हमला कर दिया था. हमले में बच्ची की मौत हो गई थी. बच्ची की मौत होने के बाद वन विभाग सतर्क हुआ और शुक्रवार को आशापुरा, उमठ, सेंडल-मेंडल के जंगलों से लगे गांवों में मुनादी करवाई. वन्यकर्मियों ने वन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक की और कहा कि शाम 6 बजे बाद जंगल में नहीं जाएं.

Tiger P-111 Died: पन्‍ना के जंगल में राज करने वाले बाघ की मौत, 18 महीने की उम्र में ही शिकार करने में हो गया था माहिर

गांवों में वन समितियों की बैठक होगी 
इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों से दिन में भी सावधानी रखकर जंगल से गुजरे की हिदायत दी है. तेंदुए की हलचल को देखते हुए ग्रामीणों को रात में अपने-अपने घरों के बाहर सोने और घूमने से भी रोका गया है. रेंजर रविकांत जैन ने कहा कि प्रत्येक वनक्षेत्र से लगे गांवों में वन समितियों की बैठक करेंगे. 

25 से ज्यादा तेंदुए
इंदौर वनमंडल में आने वाले चोरल के जंगलों में तेंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है. चोरल रेंज में करीब 25 से ज्यादा तेंदुए हैं, जो इन दिनों घनी आबादी वाले इलाकों की तरफ आने लगे हैं. इसका कारण ये है कि जंगलों में बने जल स्रोत सूख चुके हैं. इस कारण जानवर पानी की तलाश में जंगल से बाहर इंसानी बस्तियों में आ रहे हैं. वहीं दुधी बावड़ी घटना से पहले 28 मई को आईआईटी परिसर में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ था. वन अधिकारियों के अनुसार फरवरी से मईके बीच मवेशियों पर तेंदुए के हमले के आठ से दस प्रकरण सामने आए हैं.

Singrauli News: पुलिस ने कोयले में चारकोल मिलाकर वजन बढ़ाने की साजिश का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget