एक्सप्लोरर

MP News: जब हजारों रुपये और जरूरी कागजात से भरा पर्स सीट पर छूट गया और ट्रेन हो गई रवाना, जानें फिर क्या हुआ?

Madhya Pradesh: मथुरा से कटनी जाते समय एक यात्री का पर्स ट्रेन में ही छूट गया और वह ट्रेन से उतर कर घर पहुंच गया. जब घर जाकर उसे इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए.

MP News: मथुरा से कटनी जाते समय एक यात्री का पर्स ट्रेन की बर्थ पर ही छूट गया और वह ट्रेन से उतर कर घर पहुंच गया. जब घर जाकर उसे इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए. दरअसल, मथुरा से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर एक यात्री ने कटनी स्टेशन पहुंचते ही अपना सारा सामान समेटा और ट्रेन से उतरकर घर पहुंच गए. घर में उन्होंने देखा कि उनका नोटों और अन्य जरूरी कागजातों से भरा पर्स तो ट्रेन की बर्थ पर ही छूट गया है.

रेल यात्री संजीव कुमार गुप्ता ने आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. इस दौरान तक ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुंच गई थी, तब ट्रेन में सवार कंडक्टर ने उस बर्थ की जांच की तो पर्स वहीं मिला जिसे दूसरी ट्रेन से कंडक्टर के माध्यम से कटनी भिजवाया गया. अमूमन ट्रेन में छूटा सामान यात्री को दोबारा नहीं मिल पाता है, लेकिन पश्चिम-मध्य रेल में रेलवे स्टाफ की तत्परता के कारण यात्री को उसका सामान मिल गया. एक यात्री का 10 हजार रुपये से भरा बटुआ लौटाया गया.

पर्स में थे 10 हजार रुपए नकद और जरूरी कागजात 

सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक यात्री संजीव कुमार गुप्ता मथुरा से कटनी तक यात्रा करके उतर गए और उनका पर्स ट्रेन की सीट में ही छूट गया है जिसमें 10 हजार रुपए नकद और जरूरी कागजात भी रखे हुए हैं, यात्री को पर्स छूटने की जानकारी घर पहुंचने के बाद लगी तो वे सीधे स्टेशन पहुंचे और उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य कार्यालय में जाकर बताया कि संपर्क क्रांति के बी-5 की 21 और 22 नंबर सीट पर बैठे थे.

यात्री की इस सूचना पर डीसीएम नीतेश कुमार सोने ने संपर्क क्रांति के कंडक्टर को पर्स की जानकारी के लिए निर्देशित किया, जिस पर कंडक्टर केशव बेरवा ने बर्थ पर जाकर देखा तो पर्स बर्थ में मिल गया. जिस पर कटनी के उप स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि उनका पर्स मिल गया है और जबलपुर में उतार लिया गया है. बताया जाता है कि रेल प्रशासन ने यात्री के पर्स को जबलपुर से गाड़ी संख्या 19051 के कंडक्टर यशवंत के द्वारा जबलपुर से कटनी वापस भेजा.

ये भी पढ़ें-Ram Mandir Opening: राम मंदिर उद्घाटन से पहले झाबुआ में 'चर्च' पर लोगों ने फहराया भगवा झंडा, लगाए जय श्री राम के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget