एक्सप्लोरर

MP Politics: 'मेरा सौभाग्य है कि मैं उस नेता के नेतृत्व में काम कर रहा हूं...' सिंधिया ने पीएम मोदी की शान में पढ़ा कसीदा

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे उस दल और उस नेता के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला जिसकी मंशा विश्व पटल पर भारत की लकीर लंबी खींचने की है.

MP Politics: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा है कि पीएम भारत को विश्व पटल पर आगे लेकर जाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

एक निजी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं मानता हूं कि ऊपर वाले ने इस पृथ्वी पर अच्छा करने के लिए सीमित समय दिया है. इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते हैं, एक वो जो अपनी एक लंबी लकीर खींचते हैं और दूसरे वो लोग जो खुद की लकीर लंबी न खींचकर दूसरों को नीचे लाने की कोशिश करते हैं. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे उस दल और उस नेता के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला जिसकी मंशा विश्व पटल पर भारत की लकीर लंबी खींचने की है."

दरअसल, पत्रकार द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया था कि वो पार्टी जिसका नुकसान आपके जाने के बाद हुआ है क्या उस पार्टी का अब और नुकसान होगा. इस सवाल के जवाब में सिंधिया ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर निशाना साधा. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े.

कांग्रेस पर बोला हमला
बता दें कि साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में चले गए थे. इसके बाद उन्हें मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पर हमलावर हुए. इसके बाद उन्होंने कई बार राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

'सिंधिया की वजह से बनी सरकार'
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बात को मानते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण ही साल 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. यह बात अलग है कि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ मिलकर कांग्रेस से सीधा मुकाबला करेंगे.

ये भी पढ़ें

MP Politics: किसानों की आय पर सीएम शिवराज के दावे पर कमलनाथ ने उठाया सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगे ये कागजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget