एक्सप्लोरर

Jabalpur News: घोटाले के आरोपी बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, EOW टीम लेकर आई जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनपर बेशकीमती जमीनों की हेरा फेरी के घोटाले करने का आरोप है.

MP News: चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की अरबों की बेशकीमती जमीनों की हेरा फेरी के घोटाले में फंसे जबलपुर के बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें जबलपुर लाया गया है, जहां ईओडब्ल्यू उनसे आगे की पूछताछ करेगी. दरअसल, जर्मनी से जैसे ही बिशप पीसी सिंह भारत पहुंचे तब से ही जांच एजेंसियां उसे लगातार ट्रैक कर रही थी. दिल्ली और बेंगलुरु होते हुए पीसी सिंह ने नागपुर में लैंड किया, तभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की मदद से जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

घोटाले का हुआ खुलासा
नागपुर से हिरासत में लेने के बाद बिशप को जांच टीम जबलपुर लेकर पहुंची, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. दरअसल, मिशनरी स्कूल फीस के करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपए के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के रडार पर आए बिशप पीसी सिंह के खिलाफ जब जांच की गई. जिसमें एक के बाद एक कई घपले और घोटालों का खुलासा हुआ.

MP Corona Update: मध्य प्रदेश से हो रही है कोरोना की विदाई, पिछले 24 घंटे में केवल इतने ही मरीज मिले

खुल सकते हैं कई राज
ईओडब्ल्यू के शिकंजे में फंसे बिशप पीसी सिंह से जांच टीम लगातार जमीनों की हेराफेरी, फीस के गबन, करोड़ों की रकम के दुरुपयोग, फर्जी संस्थाओं के संचालन के अलावा खुद को द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बनने जैसे अहम मसलों पर सुराग हासिल कर रही है. माना जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की पूछताछ में कई ऐसे राज भी सामने आएंगे जो अब तक सबकी नजरों से छुपे हुए थे. अब तक की पूछताछ में बिशप ने क्या-क्या राज उगला है, इसके बारे में फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. जबलपुर के ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के मुताबिक बिशप पीसी सिंह से कई बिंदुओं पर पूछताछ चल रही है.

गौरतलब है कि बिशप पीसी सिंह के द्वारा किए गए घोटालों की जांच में सामने आ रहे खुलासों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूरे मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए थे. इसमें धर्मांतरण वाले एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है. लिहाजा अब इस पूरे प्रकरण की जांच में अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और दस्तावेजों की पड़ताल से लेकर जांच की पूरी प्रक्रिया पर आला अधिकारी नजरें गड़ाए हुए हैं.

Bhind News: नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा, भिंड में पोषण आहार के बड़े घोटाले का लगाया आरोप, सरकार को घेरने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget