एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 19 पैरामेडिकल कॉलेजों में करोड़ों के स्कॉलरशिप घोटाले पर कुर्की के आदेश, FIR भी होगी दर्ज

जबलपुर के पैरा मेडिकल कॉलेजों ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये का स्कॉलरशिप घोटाला किया है. इस मामले में अब जबलपुर के कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने घोटालेबाज कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर और कुर्की के आदेश दिए हैं.

Madhya Pradesh News: जबलपुर के 19 पैरा मेडिकल कालेजों ने स्कॉलरशिप घोटाला करके मध्य प्रदेश सरकार को तीन करोड़ 80 लाख का चूना लगाया है. इन घोटालेबाजों में सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े कई सफेदपोश लोग भी शामिल है. हालांकि, अब इनके खिलाफ एफआईआर के साथ कुर्की का आदेश जबलपुर के कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने जारी किया है. यहां बता दें कि इस पूरे घोटाले का खुलासा वकील विशाल बघेल ने आरटीआई लगाकर किया था. बघेल के मुताबिक साल 2010 से 2014 तक प्रदेश के सैकड़ों पैरा मेडिकल कॉलेजों में एससी,एसटी और ओबीसी छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और ट्यूशन फीस में करोड़ों का घोटाला हुआ था.

2015 में दायर हुई याचिका
वकील विशाल बघेल ने 2015 में जबलपुर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. इसके बाद सरकार ने स्कॉलरशिप घोटाले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी थी. लंबे समय तक यह मामला दबा कर रखा गया लेकिन जनवरी 2022 में विशाल बघेल ने आरटीआई के माध्यम से घोटाले से जुड़े सभी तथ्यात्मक रिकॉर्ड निकाल कर एक बार फिर हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी. जब हाईकोर्ट से सरकार को नोटिस जारी हुआ तो वह फिर नींद से जागी और घोटालेबाजों से रिकवरी के लिए कमर कसी. दरअसल, बिना छात्रों का पंजीयन और एग्जाम दिलाये ही फर्जी नाम से रकम निकाली गई.

इन कॉलेजों पर गिरी गाज
घोटालेबाजों की लिस्ट में जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालाजी कालेज, डॉ राधाकृष्णन कालेज ऑफ पैरा मेडिकल एजुकेशन करमेता, सुभाषचंद्र बोस पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट कालेज, स्वामी विवेकानंद पैरा मेडिकल कालेज, बालाजी इंस्टीटयूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस कालेज, बालाश्री इंस्टीटयूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस कालेज, सेन्ट्रल इंस्टीटयूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालॉजी कालेज, मीनाक्षी एकादमी ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस कालेज, बंसल इंस्टीटयूट ऑफ पैरा  मेडिकल कालेज, ए.पी.एन. पैरा मेडिकल महाविद्यालय सदर शामिल हैं.

विजयश्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस महाविद्यालय, एस.पी.आइ.पी.एम.टी. पैरा मेडिकल महाविद्यालय, सौर्य इंस्टीटूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस कालेज, रेवांचल ज्ञान प्रबोधनी पैरा मेडिकल साइंस कालेज, निवारण इंस्टीटयूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस कॉलेज, एम.एम.कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरा मेडिकल साइंस कालेज, महाकौशल इंस्टीटयूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नालाजी कॉलेज, स्वास्तिक इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नोलॉजी कॉलेज और योगमणि इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस महाविद्यालय शामिल है.

गरीब आदिवासी छात्रों की थी स्कॉलरशिप
गरीब आदिवासी छात्रों की स्कॉलरशिप डकारने वाले पैरा मेडिकल कॉलेजों में पहला नाम एस.पी.आइ.पी.एम.टी पैरा मेडिकल महाविद्यालय का है जिसके  ऊपर 225 छात्रों के नाम डकारी गई 48 लाख 56 हजार 790 रुपये की रिकवरी निकल रही है.जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल टेक्नोलॉजी कॉलेज जबलपुर का है. इसके ऊपर 139 छात्रों की स्कॉलरशिप डकारने का आरोप है, जिसकी रकम 22 लाख 14 हजार 290 रुपये है. ये आंकड़े सरकार की ओर से हाई कोर्ट में पेश किए गए है.इसी तरह महाकौशल इंस्टिट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस कॉलेज ने 129 छात्रों की 20 लाख 99 हजार 160 रुपये की स्कॉलरशिप का घोटाला किया है. इन दोनों कालेजों का संचालक एक ही व्यक्ति है.

घोटालेबाज कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर
अब घोटालेबाज कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. इसके साथ ही उनसे घोटाले की रकम वसूल करने कलेक्टर द्वारा आरआरसी भी जारी की जा रही है. जबलपुर में स्कॉलरशिप के घोटालेबाज कॉलेजों की संख्या 19 है और घोटाले की रकम 3 करोड़ 79 लाख रुपये से ऊपर है. कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैयाराजा टी ने राजस्व अधिकारियों को साफ निर्देश दिए है कि जिन भी पैरामेडिकल कॉलेजों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले में अनियमितताएं हुई हैं. इनके खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाए. इसके साथ ही उनसे राशि की वसूली के लिए जरूरी हो तो कुर्की (RRC) की कार्रवाई भी की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषी कॉलेजों को छोड़ा न जाए.

MP Election: एमपी पर 'आप' की नजर, क्या बनेगी BJP और कांग्रेस का डर? चुनाव के लिए यह है अरविंद केजरीवाल की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget