एक्सप्लोरर

Indore News: एमवाय हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में फटा एसी कम्प्रेसर, जोरदार धमाके से टूटा दरवाजा, 6 लोग घायल

Indore MY Hospital: इस अस्पताल पर इससे पहले 2017 में भी लापरवाही का आरोप लगा था. सभी घायलों का इलाज जारी है, हालांकि मामूली चोटें ही आई है. जहां यह हादसा हुआ वहां का सारा सामान नष्ट हो गया.

Indore MY Hospital Blast: मध्य प्रदेश के इंदौर के फेमस एमवाय अस्पताल में कंप्रेसर फटने की खबर आ रही है. ब्लडबैंक में कंप्रेसर फटने से हड़कंप मच गया है. जोरदार धमाके से ब्लडबैंक के कांच फूट गए. इस हादसे में वहां मौजूद 3 लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल में ही चल रहा है. 

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में ब्लास्ट हो गया. यहां रिपेरिंग के दौरान एजी टेटर मशीन के ऐसी का कंप्रेसर फट गया, जिसके चलते वहां पर मौजूद कर्मचारी सहित 6 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. जब घटना हुई उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे.

ब्लड बैंक में लगा कांच का दरवाजा टूटा

दरअसल प्रदेश के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल में फिर एक लापरवाही सामने आई है. यहां हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में एसी के कम्प्रेसर में
अचानक विस्फोट होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इससे घबराकर कुछ छात्राएं बेसुध हो गई, वह मेडिकल स्टूडेंट बताई जा रही हैं, वहीं कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं. बता दें कि जिस जगह कम्प्रेसर फटा उस हॉल के सब सामान नष्ट हो गया.

धमाका इतना जोरदार हुआ कि ब्लड बैंक में लगा कांच का दरवाजा भी फूट गया. साथ ही वहां रखी मशीनों के आलावा अन्य सामान भी टूट-फूट गए. इस हादसे में करीब 6 लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि जो घायल हुए हैं, उन्हें मामूली चोटें ही आई है.

घायलों की लिस्ट

इस हादसे में  लाला राम पटेल (45), तिशा (19), तन्नू शर्मा (19), सुमित (27), योगेश पंवार (30), रतन दीप रावत (72) साल घायल हुए है. सभी घायलों का उपचार जारी है. वहीं जब एमवाय हॉस्पिटल में हुए हादसे के बारे में हॉस्पिटल प्रबंधन मीडिया ने बात करना चाही, तो प्रबंधन मीडिया के सामने कुछ कहने से बचता हुआ नज़र आया.

यह पहला मामला नहीं है, जब एम वाय हॉस्पिटल में कोई हादसा हुआ हो. इससे पहले भी 2017 में हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई थी. उस समय वहां से करीब 19 नवजात बच्चों को निकालकर चाचा नेहरू हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. वहीं एक बार फिर हॉस्पिटल में लापरवाही सामने आई है, जहां बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन हमेशा की तरह इस बार भी अपनी लापरवाही न मानते हुए बचता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: MP News: भिंड में सरपंच-इंजीनियर के बीच छिड़ा विवाद, पिस्टल के दम पर किडनैपिंग का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget