एक्सप्लोरर

Indore Murder Case: गर्लफ्रेंड को लेकर छात्रों के बीच पथराव, झगड़े में एक युवक की गई जान

सेंधवा के रहने वाले राजदीप ने क्षितिज सोनी को युवती से दूर रहने को कहा. दूर रहने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद में दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे को गीता भवन पर आने की चुनौती दी.

INDORE MURDER CASE: गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक छात्र की मौत हो गई. घटना इंदौर के गीता भवन इलाके की है. छात्रों के दो गुटों में पथराव हुआ था. पत्थरबाजी चपेट में आए एक छात्र की मौत हो गई. पलासिया थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक छात्र को हिरासत में लिया है. अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. डीएसपी धर्मेंद्र भदोरिया ने बताया कि बड़वानी जिले के निवाली में रहने वाला क्षितिज सोनी की एक लड़की के साथ दोस्ती थी. युवती की दोस्ती पहले राजदीप नामक छात्र के साथ थी.

गर्लफ्रेंड के चक्कर में गई छात्र की जान

सेंधवा के रहने वाले राजदीप ने क्षितिज सोनी को युवती से दूर रहने को कहा. दूर रहने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद में दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे को गीता भवन पर आने की चुनौती दी. क्षितिज अपने मित्र सुजल राठौड़ निवासी निवाली जिला बड़वानी के साथ गीता भवन चौराहे पर पहुंचा. पहले राजदीप और क्षितिज के बीच कहासुनी हुई. कहासुनी के बाद दोनों में पत्थरबाजी शुरू हो गई. आरोपी राजदीप ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षितिज पर पथराव कर दिया. घटना में बीच-बचाव करने आगे आया सुजल पत्थरबाजी की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से घायल सुजल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया.

Bhind Crime: भिंड में मासूम की हत्या, शव को बोरे में भरकर निर्माणाधीन मकान में फेंका, इलाके में दहशत का माहौल

दोनों पक्षों के बीच अचानक पत्थरबाजी

अस्पताल में सुजल की मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एक छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक सुजल बी फार्मा का छात्र था. पलासिया पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई. मौके पर मौजूद छात्र सूर्य प्रकाश पटेल ने बताया कि आरोपी तीन थे. तीनों ने पत्थरबाजी की और बीच-बचाव में सुजल की जान चली गई. बताया जाता है कि आरोपी राजदीप ने पीड़ित पक्ष को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा था कि युवती से बात मत करना. युवती से दूर रहने की बात पर पत्थरबाजी शुरू हुई थी. आरोपी के दो अन्य साथियों का भी पता चल गया है. पुलिस उनकी तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही है.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget