एक्सप्लोरर

Gwalior Crime News: दोस्त ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, दूसरा व्हॉट्सऐप पर लाइव देखता रहा वीडियो और फिर...

Gwalior Rape Crime: पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

MP Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में 12वीं की एक छात्रा ने पुलिस (Police) में उसके साथ बलात्कार (Rape) किए जाने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके के गड्‌ढे वाला मोहल्ला में उसके पड़ोस में रहने वाले लालू साहू और विवेक यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी लालू साहू ने उसका रेप करते हुए वारदात को व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिये अपने दोस्त विवेक यादव को लाइव दिखाया.

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक सालभर पहले जब वह 17 वर्ष की थी तब आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने घिनौनी वारदात का वीडियो उसकी होने वाली ससुराल भेज दिया, जिससे उसकी शादी होने से पहले ही टूट गई. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता और दोनों आरोपियों में दोस्ती थी. वारदात वाले दिन आरोपियों ने पीड़िता को उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देकर रॉक्सीपुल नामक स्थान पर बुलाया. इसके बाद आरोपी उसे पास ही होटल एचआर इन ले गए. इसके बाद आरोपी लालू साहू छात्रा को होटल के एक कमरे में ले गया और आरोपी विवेक यादव वहां से चला गया. आरोपी लालू साहू ने होटल के कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

दोस्त को दिखाया दुष्कर्म का लाइव वीडियो

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी लालू साहू ने अपने दोस्त विवेक यादव को पहले ही व्हॉट्सऐप के जरिये वीडियो कॉल कर दी थी और कमरे में मोबाइल को रख दिया था. इसके बाद विवेक रेप का लाइव वीडियो देखता रहा और इस दौरान उसने स्क्रीनशॉट ले लिए. उसने वीडियो रिकॉर्ड भी कर लिया. पीड़िता के मुताबिक वारदात के बाद आरोपियों ने उसे मुंह खोलने के एवज में रेप के फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी. पीड़िता धमकी के कारण चुप रही को आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगे. पीड़िता ने झांसी रोड थाने में शिकायत तो दर्ज कराई लेकिन रेप की बात नहीं बता पाई. उसने  केवल छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें- Bhopal Crime: बैरसिया में 12 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, आरोपी का मकान भी ढहाया

हाल ही में जब आरोपियों ने रेप का वीडियो छात्रा की होने वाली ससुराल पक्ष को भेज उसकी सगाई तुड़वा दी तब बात घरवालों के सामने उजागर हो गई. इसके बाद छात्रा ने थाने पहुंकर आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया. दोनों आरोपियों में से एक की शादी अगले महीने जुलाई में होने वाली है, लेकिन फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं. टीआई राजीव गुप्ता का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Singrauli Crime: चारपाई पर बैठने को लेकर 55 साल के बुजुर्ग की कर दी थी हत्या, अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget