एक्सप्लोरर

Dindori News : डिंडोरी में जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत, घरों को रौंदते हुए आगे बढ़ गए हाथी

MP News : सोमवार दोपहर जोलहा नदी पार करके अनूपपुर जिले से एक बच्चे के साथ दो वयस्क जंगली हाथी वन परीक्षेत्र डिंडोरी के वसनिया के जंगल में दाखिल हुए थे. वन विभाग ने ग्रामीणों को आगाह किया था.

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. रात में सोते समय हुए हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन मकान छतिग्रस्त हो गए. पड़ोसी जिलों में दहशत का पर्याय बन चुके जंगली हाथी अब डिंडोरी जिले में भी आतंक मचाने लगे हैं. मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने बासी देवरी गांव में स्थित तीन घरों को निशाना बनाया और घरों को रौंद दिया. इस दौरान एक घर के अंदर सो रही महिला की हाथियों के पैरों की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका के पति ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. हाथियों के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है. वहीं ग्रामीण और वन अमले के बीच तनाव की स्थिति बन गई है. हालात को काबू में करने की कवायद के तहत गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

हाथियों ने कितने घरों को बनाया निशाना

सोमवार दोपहर जोलहा नदी पार करके अनूपपुर जिले से एक बच्चे के साथ दो वयस्क जंगली हाथी वन परीक्षेत्र डिंडोरी के वसनिया के जंगल में दाखिल हुए थे. सबसे बड़े शाकाहारी वन्य जीव के मूवमेंट को देखते हुए डिंडोरी और शाहपुर रेंज में एहतियात बरतते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की थी. सोमवार-मंगलवार की रात हाथी कक्ष क्रमांक 226 बासी देवरी बसाहट में घुस गए. उन्होंने भोजन के जुगाड़ में तीन घरों को निशाना बना दिया. इस दौरान हाथियों के कुचलने से कमलावती उम्र 45 साल के पति प्रताप दास धारवे की मौत हो गई, जबकि पति प्रताप ने मौके से भाग कर किसी तरह जान बचाई.

ग्रामीणों और वनकर्मियों में तनातनी

जंगली हाथियों के उत्पात से खौफजदा ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह वन अमले को गांव में घुसने से रोक दिया और जमकर नाराजगी जताई. जिससे तनाव के हालात निर्मित हो गए थे. शाहपुर पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फिलहाल हाथियों ने वन सर्किल पश्चिम नारायणडीह के कक्ष क्रमांक 204,205 टिकरी पिपरी के जंगल का रुख कर लिया है. जहां वन कर्मी उन पर नजर रखे हुए हैं. हाथियों के साथ बच्चा होने की स्थिति में इस दल को एलीफैंट फैमिली के रूप में ही देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: जमानत न कराने से नाराज युवक ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई हत्या की वारदात

MP Crime News: पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने मोगरी से पीटकर मार डाला, बेटियों की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget