एक्सप्लोरर

MP News: पेशाब कांड के बाद अब मध्य प्रदेश में दलित के शरीर पर लगाया गया मल, ग्रीस लगे हाथ से छुआ तो भड़का शख्स

Chhatarpur News: पीड़ित ने दावा किया कि उसने गलती से निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहे ग्रीस लगे हाथों से पटेल को छू लिया. इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर पर मानव मल लगा दिया.

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके चेहरे और शरीर पर मानव मल लगा दिया, क्योंकि दलित व्यक्ति ने गलती से उसे ग्रीस लगे हाथ से छू लिया था. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छतरपुर की घटना के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले आरोपी रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पीड़ित दशरथ अहिरवार ने शनिवार को पुलिस से संपर्क किया. अहिरवार ने दावा किया कि यह घटना तब हुई जब वह शुक्रवार को छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बिकौरा गांव में पंचायत के लिए नाली के निर्माण में लगा हुआ था और आरोपी रामकृपाल पटेल पास के हैंडपंप पर नहा रहा था.

अहिरवार ने दावा किया कि उसने गलती से निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहे ग्रीस लगे हाथों से पटेल को छू लिया. महाराजपुर पुलिस थाने के पास पत्रकारों से बात करते हुए अहिरवार ने दावा किया कि इसके बाद पटेल नहाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मग में पास में पड़ा मानव मल लाया और इसे मेरे सिर और चेहरे सहित शरीर पर लगा दिया.

उन्होंने दावा किया कि पटेल ने उन्हें जाति के आधार पर अपमानित भी किया. अहिरवार ने आरोप लगाया, "मैंने मामले की सूचना पंचायत को दी और बैठक बुलाई. इसके बदले पंचायत ने शुक्रवार को मुझ पर 600 रुपये का जुर्माना लगा दिया."
 
वहीं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मनमोहन सिंह बघेल ने कहा, "रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है."

बघेल ने कहा कि अहिरवार अन्य लोगों के साथ काम कर रहा था और वे लोग पास में नहा रहे पटेल के साथ मजाक कर रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, "वे खेल-खेल में एक-दूसरे पर चीजें फेंक रहे थे, तभी अहिरवार ने पटेल के हाथ पर ग्रीस लगा दिया. इसके बाद पटेल ने हाथ से मानव मल उठाया और अहिरवार की पीठ पर फेंक दिया." पंचायत पर अहिरवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर, बघेल ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित की उम्र 40 से 45 साल के बीच है. 

ये भी पढ़ें

MP News: पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनी करणी सेना, जहां जा रहे CM शिवराज काले झंडे लेकर पहुंच रहे सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget