एक्सप्लोरर

Corona in MP: मध्य प्रदेश में एक महीने में दो गुना हो गई कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या, जून में कोरोना से हुई 6 लोगों की मौत

Corona Cases in MP: मध्य प्रदेश में महीनेभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है. वहीं, इस दौरान प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं.

Coronavirus Cases in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) का आंकड़ा महीनेभर में लगभग दोगुना हो गया है. प्रदेश में एक महीने में 6 लोगों की मौत भी कोरोना से दर्ज की गई है. एक जून को प्रदेश में कोरोना (Coronavirus) के 278 मरीज सक्रिय थे. भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में भी मरीजों की संख्या बेहद कम थी. भोपाल में केवल 55 जबकि इंदौर में 50 कोरोना मरीज सक्रिय थे. इस समय में प्रदेश में 550 कोरोना मरीज सक्रिय हैं.

कोविड स्पेशलिस्ट डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक कोरोना का ग्राफ भले ही धीरे-धीरे बढ़ रहा हो लेकिन जब आंकड़ा बढ़ जाता है तो फिर गुणात्मक रूप में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती है, यह बेहद खतरनाक है. 

एक महीने पहले 7000 के आसपास मरीजों के सैंपल लिए जा रहे थे जिनमें 35 से 50 मरीज पॉजिटिव आ रहे थे. इसी तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 40-50 के आसपास बनी हुई थी, लेकिन अब आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंच गया है. एक महीने पहले एक जून को सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में सामने आए थे. 24 घंटे में नौ पॉजिटिव मरीज सामने आए थे जबकि इंदौर में आठ ही मरीज पाए गए थे. वहीं, एक महीने पहले रायसेन भी हॉटस्पॉट बना हुआ था, जहां 44 पॉजिटिव मरीज सक्रिय थे.

यह भी पढ़ें- MP Local Body Election 2022: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधायकों-सांसदों से दो टूक- जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं

इन जगहों पर हुईं कोरोना से मौतें

जहां एक तरफ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. चार जून को जबलपुर में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से दर्ज की गई थी. इसके बाद 10 जून को इंदौर में, 14 जून को भोपाल में, 18 और 27 जून को जबलपुर में और 30 जून को भोपाल में कोरोना से मौतें दर्ज की गईं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, एक महीने में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें- Sagar News: धसान नदी में अचानक आई बाढ़ में 12 बकरियों के साथ रात भर टापू पर फंसे रहे तीन युवक, SDRF ने बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget