एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: इंदौर में डकार पर विवाद, दो गुटों में चाकूबाजी के बाद मामला दर्ज

Indore News: झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच चाकू चल गए और दोनों ही पक्ष घायल हो गए बाद में मामला पुलिस थाने पर जा पहुंचा.

Indore News: अक्सर लड़ाई झगड़े के अलग-अलग वजह सामने आती रहती है, लेकिन हम जो आपको वजह बताने जा रहे हैं वह अपने आप में इतनी अजीब है कि आपको सुनकर लगेगा कि क्या झगड़ा इस बात पर भी हो सकता है. इंदौर में ऐसा ही हुआ है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और चाकू बाजी तक हो गई इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डकार लेने पर हुआ विवाद
दरअसल, इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में स्थित दो पक्षों में रविवार रात जमकर विवाद हुआ. विवाद इस बात पर हुआ कि यहां एक परिवार की एक महिला सदस्य को जोर-जोर से डकार आती है और डकारें इतनी तेज आवाज में होती हैं कि पड़ोसी परिवार को परेशानी होती है. मामले में परेशान पड़ोसी ने महिला से इस तरह डकार नहीं लेने को कहा. वहीं झगड़ा इस बात पर हो गया की महिला जोर-जोर से डकारें लेती थी.

दो पक्षों में हुआ झगड़ा
झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच चाकू चल गए और दोनों ही पक्ष घायल हो गए बाद में मामला पुलिस थाने पर जा पहुंचा और इस प्रकरण में दोनों पक्षों पर एमआईजी थाना पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला दर्ज 
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एमआईजी थाना प्रभारी ने बताया कि संजय नगर निवासी राहुल की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी माता अंजू को एसिडिटी की शिकायत है और वह डकार लेती हैं. इसी बात पर मकान के पीछे अन्य मकान में रहने वाले सदस्यों ने उनसे विवाद कर लिया कि अंजू इतनी जोर से डकार है क्यों लेती हैं. 

पुलिस ने दिए शांतिपूर्वक रहने के निर्देश
इधर इस मामले में दूसरे पक्ष आकाश ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्सर राहुल के घर से इस तरह की आवाजें आती हैं और बहुत ज्यादा आवाज आने पर उन्होंने परिवार को समझने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उनसे विवाद कर लिया दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने अंजू का उपचार करने और दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक रहने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें

MP Politics: सिमरिया में भगवान हनुमान की 101 फीट ऊंची मूर्ति किसने बनवाई? शिवराज-कमलनाथ में 'तकरार'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget