एक्सप्लोरर

OBC Reservation in MP: ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश सरकार पर ओबीसी आरक्षण को लेकर जमकर निशाना साधा है.

Indore News: ओबीसी आरक्षण के मसले पर प्रदेश की राजनीति का बढ़ती जा रही है. इसी बीच इंदौर में पत्रकार से चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रेस से चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की संख्या 52 प्रतिशत है. उस लिहाज से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी वर्ग को उनका हक देते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था. लेकिन चुनी हुई सरकार को गिराकर बनाई गई इस सरकार ने ओबीसी वर्ग से उसका हक छीना है. तो वहीं यादव में बिजेपी को बेशर्म सरकार बताया. वहीं राजमणि पटेल ने तो शिवराज सिंह चौहान को आरक्षण माफिया ठहरा दिया.

ओबीसी आरक्षण का मामला गरमाया
मध्यप्रदेश की राजनीति में अब ओबीसी आरक्षण का मामला गरमाया हुआ है. फिलहाल प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच इस मसले पर खींचतान जारी है. इसी बीच राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया. इंदौर में रविवार प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजमणि पटेल और सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग के हक को छीनने का काम किया है. दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की संख्या 52 प्रतिशत है.

इस लिहाज से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया था. लेकिन वर्तमान सरकार की रीति नीतियों के कारण ओबीसी वर्ग उनके हक से वंछित रह गया. राजमणि पटेल ने शिवराज सिंह चौहान को जहां आरक्षण माफिया तक कह दिया. तो सचिन यादव ने साफ किया है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में ओबीसी वर्ग को पार्टी 27 फीसदी आरक्षण देगी.

मजबूत लोकतंत्र के आगे झूकी केंद्र सरकार
वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पेट्रोल आई डीजल के दामों में की गई कमी के मसले पर इंदौर में अपनी बात रखते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ रहा है. सचिन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के समय राहत के नाम पर जनता के साथ छल करती है. और चुनाव निपटते ही महंगाई को भूल जाती है. सचिन यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई कमी सिर्फ चुनावों से प्रेरित है. पूर्व मंत्री सचिन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा और कि सिंधिया जिस दिन से बीजेपी में गए है. उस दिन से उनका बुढ़ापा शुरू हो गया है.

उन्होंने कहा कि थोड़ा सा रुकिए क्योंकि बीजेपी ने सिंधिया के काले बाल सफेद करने की भी तैयारी कर रखी है. सचिन यादव ने यह भी कहा कि सिंधिया का खुद के बुढ़ापे को लेकर दिया गया बयान उनके बेटे की राजनीति में लांचिंग से जुड़ा भी हो सकता है. बता दें कि कुल मिलाकर एमपी की सियासत पेट्रोल और डीजल के बाद नेताओं को एक दूसरे की जवानी और बुढ़ापे की चिंता भी सताने लगी है. जिसके बाद चुनावी संग्राम भी शुरू हो ही चुका क्योंकि ओबीसी आरक्षण को चुनावी मुद्दा बनाती हुई नज़र आ रही.

यह भी पढ़ें:

Mandsaur Crime News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आर्किटेक्ट को किडनैप कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget