एक्सप्लोरर

MP News: पीएम की हत्या वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया के बयान से भारी बवाल, FIR के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया को मंगलवार तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ पन्ना जिले में मामला दर्ज हुआ था.

MP News: प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पड़ी करने वाले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी दमोह जिले में पटेरिया के निवास से की गई. सोमवार को पन्ना के पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पन्ना पुलिस पटेरिया को लेकर रवाना हो गई है. वहीं कांग्रेस पटेरिया के इस बयान से पूरी तरह अलग कर लिया है. साथ ही ये भी कहा है कि ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे. 

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को उनके निवास हटा से पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया.पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे उनका घर घेर लिया था और साढ़े पांच बजते ही राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पटेरिया को पवई थाना लेकर पहुंची. वहां उन्हें आज सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा.

इन धाराओं में दर्ज हुआ था केस
इससे पहले मध्यप्रदेश पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ सोमवार को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा था कि शिकायत के बाद सोमवार दोपहर पन्ना जिले के पवई पुलिस थाने में पटेरिया के खिलाफ पटेरिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 504, 505 (1-बी), 505 (1-सी), 506, 153-बी (1सी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

कांग्रेस ने किया किनारा 
वहीं इस पूरे मामले से कांग्रेस ने किनारा कर लिया. नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपने नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान पार्टी को स्वीकार्य नहीं है.

पटेरिया ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह सामने आए एक वीडियो में पटेरिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मोदी चुनाव खत्म कर देंगे. मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर (लोगों को) बांट देंगे. दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है. संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. हत्या का मतलब है, हराने का काम करो."

ये भी पढ़ें

Ujjain News: छात्रा के साथ छेड़छाड़-मारपीट करने वाले गुंडों पर कार्रवाई, मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget