एक्सप्लोरर

MP News: प्रदेशभर के मजदूर वर्ग को साधेंगे CM शिवराज सिंह चौहान, सीहोर में होगा अनुग्रह सहायता राशि वितरण

Madhya Pradesh News: चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान अब मजदूर वर्ग को साधने जा रहे हैं.

Bhopal News: चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान अब मजदूर वर्ग को साधने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना और मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की अनुग्रह सहायता राशि के वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल 12 जुलाई को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित होने जा रहा है. इस दिन जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन भी आयोजित होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड-शो भी आयोजित होगा. 

आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबल योजना तथा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से करेंगे. मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आष्टा में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की. बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली और वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. कार्यक्रम में वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पेयजल और शौचालय के साथ ही पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. 

अधिकारियों को सौपे दायित्व

जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर सिंह ने आष्टा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की. कलेक्टर सिंह ने कहा कि आष्टा में 12 जुलाई को अनुग्रह सहायता राशि के वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड.शो के माध्यम से शामिल होंगे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित विभागों को प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए. 

लाडली बहनों के खातों को सक्रिय कराएं

लाडली बहना योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिन महिलाओं के खाते डीबीटी नही होने, आधार लिंक नहीं होने, खाता निष्क्रिय होने के कारण पैसे नहीं आए हैं, उन महिलाओं को बैंकों में पहुंचाकर खातों को सक्रिय कराएं, ताकि महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जा सके. 

तीन दिन में दूसरा दौरा

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल में अपने गृह जिले सीहोर पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तीन दिन में अपने गृह जिले सीहोर का यह दूसरा दौरा है. 9 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बुदनी विधानसभा के भैरुंदा पहुंचे, जहां आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए थे, अब 12 जुलाई को सीहोर जिले के आष्टा में सीएम शिवराज सिंह चौहान राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

MP Assembly Session: महज सवा घंटा ही चल सका मॉनसून सत्र का पहला दिन, सुबह 11 बजे तक के लिए विधानसभा स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget