एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर समझकर एसडीएम को लगाई फटकार, जानिए बैठक में क्या हुआ था

Bhopal News: जिस समय यह वाकया हुआ, उस समय मुख्यमंत्री नगरीय भूमि अधिकार और स्थायी पट्टा योजना को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिन्हें बुरहानपुर कलेक्टर (Burhanpur Collector) समझकर फटकार लगाई, वे एसडीएम निकले. दरअसल बुरहानपुर कलेक्टर इन दिनों छुट्टी पर हैं. उनकी जगह एसडीएम केआर बड़ोले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी यह बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के काफी देर बाद पता चली.

क्या हुआ था मीटिंग में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में नगरीय भूमि अधिकार और स्थायी पट्टा योजना को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया था. दोपहर 4 बजे जब मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त होने वाला था, उसी समय उन्हें बुरहानपुर के एनआईसी कक्ष में कुछ हलचल दिखाई दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हलचल को लेकर नाराजगी जताई. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देखा कि एनआईसी कक्ष बुरहानपुर में कलेक्टर की कुर्सी पर बैठे अधिकारी इधर-उधर बातचीत कर रहे हैं. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारी को टोकते हुए कहा, "बुरहानपुर कलेक्टर, इधर-उधर मुंडी ना हिलाए". उन्होंने कलेक्टर प्रवीण सिंह का नाम लेते हुए कहा कि "प्रवीण, मेरी सब पर निगाह रहती है और जब मैं बोल रहा हूं तो तुम्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है". मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फटकार से वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद सभी अधिकारी सकते में आ गए. इस दौरान सारी हलचल बंद हो गई. वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव से जानकारी ली तो पता चला कि कलेक्टर प्रवीण सिंह छुट्टी पर गए हैं, उनके स्थान पर एसडीएम केआर बड़ोले वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल थे. 

एसडीएम पर गिर सकती है गाज

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेतावनी देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी एसडीएम की अनुशासनहीनता को लेकर नाराजगी जताई. बताया जाता है कि जब वीडियो कांफ्रेंसिंग चल रही थी, उस समय एसडीएम के अलावा डिप्टी कलेक्टर, पूर्व मंत्री विधायक सहित जनप्रतिनिधि भी एनआईसी कक्ष में मौजूद थे. इस घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि एसडीएम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. 

यह भी पढ़ें

Indore News: शादी का मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा करता रहा इंतजार

Jabalpur News: नाश्ते के दौरान दुल्हन के गले में अटका ढोकला, डोली की जगह उठी अर्थी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget