एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: सीएम शिवराज ने कहा- अगले 10 साल में हैदराबाद-बंगलुरु को पीछे छोड़ देगा इंदौर, मेट्रो रेल चलाने पर कही यह बात

Indore News: इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर अगले 10 साल में बंगलुरु-हैदराबाद जैसे शहरों को विकास के मामले में पीछे छोड़ देगा. वह प्रबुद्धजनों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

CM Shivraj in Indore: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौर के प्रबुद्ध जनों के समक्ष 'हमारे सपनों का शहर कल आज ओर कल' में भाग लिया. यहां उन्होंने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी की जीत की बात कही और अपनी आगे की योजनाओं के बारे में बताया. दरअसल मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे सपनों का शहर कल आज और कल कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों के साथ इंदौर के विकास और आने वाले समय में किन योजनाओं को लेकर शहर को प्रगतिशील बनाना है. इस बारे में अपनी बात रखी.

विकास की गति में सबसे आगे निकलेगा इंदौर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीते कल की कई सारी योजनाएं गिनाई और आने वाले कल को लेकर प्रदेश सरकार की क्या योजना है उस पर भी जानकारी दी. इसमें आने वाले समय में रोपवे कार से लेकर मेट्रो ट्रेन तक की योजनाएं शामिल हैं. सीएम ने अपने भाषण में कुछ ऐसी योजनाओं को भी गिनाया जो कि देश में ही नहीं बल्कि एशिया में केवल इंदौर ने ही करके दिखाया है.

जैसे कि इंदौर कार्बन क्रेडिट बेचने वाला देश का नहीं बल्कि एशिया का पहला शहर है. सीएम ने 2023 तक 700 करोड़ की लागत से मेट्रो की पहली लाइन शुरू करने की भी बात कही. सीएम ने कहा कि अगले 10 सालों में इंदौर हैदराबाद, बंगलुरु सहित अन्य शहरों को विकास की गति में पछाड़ देगा. इंदौर का मास्टर प्लान काफी पारदर्शी होगा इंदौर पीतमपुर महू को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई जाएगी तो वही सुपर कॉरिडोर पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनेगा. सीएम ने अपने भाषण में हाल ही में रणजी टीम जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम को भी बधाई दी.

कार्यक्रम में कई नेताओं ने लिया हिस्सा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय में मंच पर अपने विचारों को साझा करते हुए कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को इशारों इशारों में कबूतर कह डाला. उन्होंने कहा कि इंदौर के विकास का प्लेन रनवे पर टेक ऑफ हो चुका है कोई ऐसा पक्षी ना आ जाए जिससे विकास की गति रूक जाए उन्होंने कहा कि समझदार को इशारा काफी है.

इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध वर्ग से कई लोग शामिल हुए. इसमें बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और बीजेपी के तमाम विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें:

Ujjain Crime News: पहले सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से रेप, जानें पूरा मामला

MP Urban Body Election 2022: इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी पुष्पमित्र भार्गव के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय ने किया रोड शो, महाराष्ट्र के संकट पर कही यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget