एक्सप्लोरर

MP News: जेपी नड्डा कल इंदौर, उज्जैन और देवास के दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च मंगलवार को इंदौर, उज्जैन और देवास का दौरा करेंगे.इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे.

JP Nadda in MP: उत्तर प्रदेश चुनाव निपटते ही मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च मंगलवार को इंदौर, उज्जैन और देवास का दौरा करेंगे. इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे.

इंदौर, उज्जैन और देवास के दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा
मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर पहुंचेंगे. वे इंदौर से सीधे भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना होंगे.  उज्जैन में सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे. इसके पश्चात वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. राजाधिराज भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उज्जैन के सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. 

कार्यकर्ताओं और नेताओं से करेंगे मुलाकात
उज्जैन में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद वे सीधे देवास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे. देवास से कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे इंदौर पहुंचेंगे, जहां पर जनप्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात रखी गई है. उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर बीजेपी अभी से संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है. 

निगम मंडल में नियुक्ति की उठ सकती है आवाज
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आए कई महीने बीत गए हैं लेकिन पूर्व की कमलनाथ सरकार की तर्ज पर बीजेपी की शिवराज सरकार भी अभी तक कई निगम और मंडल के कई पदों पर नियुक्ति नहीं कर पाई है, इसे लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने आवाज उठ सकती है. खास तौर पर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के पद खाली है. पूर्व में कई बार नियुक्तियों को लेकर तैयारियां भी हुई लेकिन ऐन वक्त पर घोषणा टल गई.

यह भी पढ़ें:

MP: मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग में फैकल्टी के इतने पदों पर होगी भर्ती, सालों से खाली पड़े थे

MP Budget Season 2022-23: आज शुरु होगा एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget